मध्यप्रदेश

MP के सीएम का नया अंदाज- हेलो, मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोल रहा हूं..:CM हेल्पलाइन का किया औचक निरीक्षण

उज्जैन डेस्क :

उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने CM हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने वालों से कॉल कर बात की। सीएम ने उनकी शिकायत पूछी और उनका स्टेटस लिया।

सीएम शुक्रवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम पहुंचे थे। यहां उन्होंने पहला कॉल ग्राम पंचायत अक्याजस्सा के नवीन माथुर को लगाया। CM उनसे बोले, ‘हेलो, मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोल रहा हूं। आपने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी क्या?’

नवीन ने CM को बताया कि उनके पिता पैरालिसिस की समस्या से पीड़ित हैं। बैंक ने उनका खाता बंद कर दिया है। पैसा निकालने में समस्या हो रही है। CM ने नवीन को स्मार्ट सिटी कार्यालय बुलाकर मुलाकात की। जिला प्रशासन को उसे 1 लाख रुपए की मदद देने के निर्देश दिए।

दूसरा कॉल सुनैना, निवासी पारदी, ग्राम पंचायत अजीमाबाद को लगाया। सुनैना ने बताया कि उनकी बेटी को लाड़ली लक्ष्मी योजना की राशि प्राप्त नहीं हो रही है। CM ने कहा कि आपको हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

CM बोले- ऐसे कदम लगातार जारी रहेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, ‘आज मैंने अचानक CM हेल्पलाइन सेवा की समीक्षा की और दो लोगों से बातचीत की है। हमने उनमें से एक को मदद भी प्रदान की है, जिसकी उन्हें जरूरत थी। इस प्रकार के कदम लगातार जारी रहेंगे।’ सीएम ने कहा कि CM हेल्पलाइन पर झूठी शिकायत करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

सीएम ने बुलवाया- शिकायतों का किया निराकरण

नवीन माथुर ने बताया कि मैं ऋषिनगर में रहता हूं। यह इलाका डॉ. मोहन यादव के विधानसभा क्षेत्र में ही आता है। शुक्रवार दोपहर अचानक कॉल आया था। बात हुई। मुझे बुलवाया गया। बैठक के बाद सीएम डॉ. यादव ने मुलाकात की। मैंने उन्हें पिता को पैरालिसिस की समस्या बताई। उन्होंने तुरंत एक लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा, मेरी अन्य साइबर संबंधी शिकायत के निराकरण का भी आदेश दिया।

उज्जैन में 1 मार्च से रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव

CM ने कहा, ‘उज्जैन में आगामी 1 और 2 मार्च को ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश में औद्योगिक विकास की अनेक संभावनाएं हैं, इन्हें साकार किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए मैं उद्योगपतियों को आमंत्रित करता हूं।’

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!