पीएचई की लापरवाही: नल जल योजना की पाइप लाइन खोदी, आधी अधूरी लाइन डाली ही नहीं, पैदल चलना भी मुश्किल

आनंदपुर डेस्क :
आनंदपुर के करीबी ग्राम पंचायत गोलाखेड़ी में हालात बहुत ही खराब होते जा रहे हैं यहां पानी की समस्या तो बरकरार है ही साथ ही पीएचई द्वारा नल जल योजना के अंतर्गत खोदी गई पाइपलाइन के कारण ग्रामीण जनों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
ग्राम कोल्हापुर में तो एक दो नहीं दो महीने के अंदर 4 से 5 घटनाएं भी हो चुकी जिसके कारण लोग गिरकर घायल हुए हैं इसका मुख्य कारण विभाग के माध्यम से जो पाइपलाइन खोदी गई है ना तो अभी उसे पूरा किया और ना ही जो सीसी रोड़ की रिपेयरिंग की।

ग्राम के गंगाराम मीना ने बताया कि यह पाइपलाइन खोदे हुए लगभग 2 से 3 महीने हो गए लेकिन यह ऐसी अधूरी पड़ी हुई है कई बार तो ट्रैक्टर ट्राली भी फस जाते हैं और महिलाएं भी अंधेरे में निकलते समय इन गड्ढों के कारण गिर जाती हैं। राजीव मीना सीताराम मीना ने बताया कि योजना के माध्यम से जो पाइपलाइन खोदी गई है अभी तक पूरे कोल्हापुर में नहीं खोदी गई जहां खोदी गई है आधी अधूरी खोदी गई है और पाइपलाइन भी नहीं डाली जिसके कारण पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है जरा सी नजर चूक जाए तो गिरकर घायल होना निश्चित है मोटरसाइकिल तो कई बार गिर चुकी है अभी 7 मई को वोटिंग के समय हमारे गांव की कुछ महिलाएं भी इस खुदी हुई सीसी और गाडो के कारण गिर गई थी पैदल निकलने में भारी समस्याएं आ रही हैं लेकिन हमारी सुनने वाला कोई नहीं है।

इसी तरह ग्राम पंचायत के तपराओ की भी यही स्थिति है रवि भास्कर, धनपाल अहिरवार, हरगोविंद अहिरवार ने बताया कि जो पाइप लाइन के लिए सड़क खोदी हैं पूरा सीसी खुदा हुआ पड़ा है पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हो पाया।
ग्राम पंचायत गोलाखेडा सरपंच नवीन कुमार मीना ने बताया कि इस समय पंचायत की हालत बहुत ही खराब चल रही है ग्रामीण जन हमसे सीसी की मांग करते हैं। वैसे ही तो अभी पंचायत में बजट नहीं आ रहा ऊपर से पीएचई विभाग ने नल जल योजना के अंतर्गत जो सीसी थे उन सीसी सड़को को भी खोद कर पटक दिया। लेकिन अभी तक ना तो पाइपलाइन डाली और ना ही सीधी सड़क की रिपेयरिंग कराई। जिससे ग्रामीण जनों का पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है 2 महीने बीत जाने के बाद भी ना तो पीएचसई द्वारा पाइप लाइन डाली और ना ही सीसी रिपेयरिंग की बरसात में बहुत ज्यादा परेशानियां होंगी। साथ ही राव जी के टकरा और शाहपुर के सेन समाज के घरों तक भी पाइपलाइन नहीं पहुंचाई गई। हम तो बस के अधिकारियों से निवेदन ही कर सकते हैं। बरसात से पहले ग्रामीण जनों की समस्या को ध्यान में रखते हुए ग्राम की समस्या का समाधान होना जरूरी है।

नल जल योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत में एक पानी की टंकी का निर्माण भी अभी शुरू ही हुआ है यह ग्राम कोल्हापुर में बन रही है जबकि पंचायत के ग्राम शाहपुर और गोलाखेड़ा में ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई कराई जाएगी।
पीएचई के एसडीओ शिंघोई ने बताया कि मैं इस समस्या के बारे में जानकारी लेता हूं और इसके बाद ही बात कर पाऊंगा।



