भीषण गर्मी के बीच मौसम में हुआ बदलाव: 3 घंटे हुई बूंदाबांदी

आनंदपुर डेस्क :
पिछले एक सप्ताह से आनंदपुर सहित समूचे ग्रामीण क्षेत्र में भीषण गर्मी का दौरा चल रहा है इसी बीच मंगलवार दोपहर अचानक से मौसम में बदलाव देखने को मिला बादल छाए और तेज धूप भी निकाली लेकिन सूरज की तेज तपन से लोगों को थोड़ी राहत महसूस तब हुई जब अचानक से पानी बरसने लगा। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक क्षेत्र में लगातार हल्की-हल्की बूंदाबांदी होती रही जिसके चलते पूरे मौसम में ठंडक का एहसास होने लगा।

तापमान में गिरावट
अभी पिछले दिनो से मौसम के बदले हुए मिजाज के चलते तापमान में भी गिरावट हुई है जहां अभी एक सप्ताह से मौसम के तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी वहीं मंगलवार को 6 डिग्री सेल्सियस गिरावट भी हुई है और दिन का अधिकतम तापमान तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री रहा। इस बदले हुए मौसम से ग्रामीण जिन्होंने थोड़ी राहत की सांस ली है कई वर्षो के बाद ऐसा पहला मौका है जब इस भीषण गर्मी में भी कुछ दिनों के अंतराल बाद पानी बरस रहा है या बूंदाबांदी हो रही है। इस बार तो ऐसा कोई भी महीना नहीं बीता जिसमें थोड़ी बहुत पानी ना वर्षा हो।



