विदिशा

विदिशा सीएमओ की कार से टकराकर बाइक सवार घायल: सीएमओ ने इलाज के लिए पहुंचाया जिला अस्पताल

विदिशा डेस्क :

विदिशा में गुरुवार को नगर पालिका अधिकारी की गाड़ी से एक बाइक सवार टकरा गया। घायल बाइक सवार को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, एसएटीआई कॉलेज के गेट के सामने विदिशा नगर पालिका के सीएमओ धीरज शर्मा की कार से एक बाइक की भिंडत हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार घायल हो गया। सीएमओ ने अपनी गाड़ी से घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उपचार के लिए उसे भर्ती किया गया।

सीएमओ के सुरक्षा गार्ड ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष के घर से नगर पालिका आ रहे थे। इसी दौरान एस ए टी आई कॉलेज के सामने वाहन को मोड़ा गया था, इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार कृष्णा दांगी कार से टकरा गया। बाइक सवार को चोट आ गई थी, सीएमओ धीरज शर्मा ने अपनी कार से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

कार में नगर पालिका सीएमओ धीरज शर्मा के अलावा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा के मौजूद थे। जिला चिकित्सालय के डॉक्टर प्रदीप गुप्ता ने बताया बाइक सवार को चोट आई है। उसका इलाज किया जा रहा है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!