MPPSC प्रारंभिक परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित: 110 पदों के लिए 1 लाख 53 हजार अभ्यर्थी हुए थे शामिल

इंदौर डेस्क :
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का परिणाम आयोग ने शनिवार को घोषित कर दिया। परीक्षा 23 जून 2024 को आयोजित की गई थी। 110 पदों के लिए परीक्षा आयोजित हुई थी। करीब 1 लाख 53 हजार अभ्यर्थी इसमें शामिल हुए थे। 110 पदों में अनारक्षित पद 45 (2 भूतपूर्व सैनिक), अनुसूचित जाति पद 14, अनुसूचित जनजाति पद 17, अन्य पिछड़ा वर्ग पद 20, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग पद 14 शामिल है। कुल 3328 उम्मीदवार मेंस के लिए पास घोषित हुए हैं।
वहीं परीक्षा की आंसर की को लेकर भी स्टूडेंट्स के द्वारा सवाल खड़े किए गए हैं लेकिन आयोग का मानना है कि आंसर की पूरी तरह से सही है। विशेषज्ञों की टीम के पास पूरे तरह से दस्तावेज मौजूद है। स्पेमिंग और फिशिंग से संबंधित सवाल पर बखेड़ा हुआ था। एक्जाम में पूछा गया था कि भ्रामक संदेश, ईमेल टेक्सट संदेशों के रूप में आता है तो आपसे साफ्टवेयर इंस्टाल करने या व्यक्तिगत जानकारी प्रकट करने के लिए कह सकता है।
पीएससी ने इसका जवाब बी व सी फिशिंग व वायरस साइनिंग को सही माना है, जबकि अभ्यर्थी और जानकारों का कहना था कि इसमें फिशिंग व स्पेमिंग जवाब सही है। अभ्यर्थी अब कोर्ट में इसे चैलेंज कर सकते है। बता दें सितंबर में ही मेंस 2024 होना प्रस्तावित है।
ये रहा कटऑफ
श्रेणी जेंडर मार्क्स
अनारक्षित ओपन/फीमेल 160
अनुसूचित जाति ओपन/फीमेल 148
अनूसूचित जनजाति ओपन/फीमेल 140/138
अन्य पिछड़ा वर्ग ओपन/फीमेल 156
इडब्ल्यूएस ओपन/फीमेल 154
(राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के परीक्षा परिणाम में मुख्य परीक्षा के लिए अर्ह पाए गए अंतिम अर्ह अभ्यर्थियों के प्राप्तांक (कटऑफ) अनारक्षित में 156 और अन्य पिछड़ा वर्ग में 154 है।)
राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम भी घोषित
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 का परिणाम भी शनिवार को घोषित कर दिया गया। 14 पदों के लिए परीक्षा 23 जून 2024 को आयोजित की गई थी।
ये रहा कटऑफ
श्रेणी मार्क्स
अनारक्षित 336
अनुसूचित जाति 312
अनूसूचित जनजाति 296
अन्य पिछड़ा वर्ग 330
इडब्ल्यूएस 332



