मध्यप्रदेश

MPPSC: 3 महीने बीत चुके के बाद भी नहीं आई इंटरव्यू की तारीख, कब आएगी?..

इंदौर डेस्क :

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) की सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में पदों का बंटवारा होने के बावजूद अभी तक इंटरव्यू की तारीखें घोषित नहीं हो पाई हैं। यही नहीं 4 अगस्त को हुई दूसरे चरण के आठ विषयों के 734 पदों की परीक्षा के रिजल्ट भी आना शुरू नहीं हुए हैं। पौने तीन माह का वक्त बीत चुका है। अब तीसरे चरण की एग्जाम 109 पदों के लिए होनी है

यह 17 नवंबर को होगी। ओबीसी आरक्षण विवाद के कोर्ट में होने के कारण पीएससी ने 87 और 13 फीसदी के फॉर्मूले के तहत काफी समय पहले ही पदों का बंटवारा कर दिया है। पदों के इस बंटवारे से सहायक प्राध्यापकों के 1669 में से 1600 पर नियुक्तियां हाे सकेंगी। पीएससी का विज्ञापन यानी अधिसूचना दिसंबर-2022 में जारी हुई थी। सभी पदाें पर नियुक्तियां दिसंबर 2023 में ही हाे जानी थी, लेकिन अगले दो माह में दो साल पूरे हो जाएंगे।

29 अक्टूबर तक इंटरव्यू के आवेदन, इसके बाद तारीख आने की उम्मीद 29 अक्टूबर तक इंटरव्यू के आवेदन की अंतिम प्रक्रिया चलेगी। फिर तारीख आने की उम्मीद है। वहीं चार अगस्त को हुई एग्जाम के 8 विषय रिजल्ट भी नवंबर सेकंड वीक से आने की संभावना है। फिर 100 अंकों का इंटरव्यू होगा। लिखित एग्जाम में जो अभ्यर्थी पास होंगे, वे इंटरव्यू के लिए चयनित होंगे। कुल अंकों के आधार पर चयन सूची बनेगी। पीएससी 60 आवेदकों के इंटरव्यू रोजाना करता है, उस लिहाज से डेढ़ माह से ज्यादा वक्त लगेगा। उसके बाद फाइनल लिस्ट जारी हाेगी। उसके भी 15 दिन में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हाेगी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!