मध्यप्रदेश

बीजेपी विधायक ने कहा कि पटवारी बंदर जैसी मेहनत करते हैं: उमाकांत शर्मा बोले- वो अपनी कार्यकारिणी नहीं बना सके

भोपाल डेस्क :

जीतू पटवारी को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बने दस महीने का वक्त गुजर चुका है। इसके बावजूद वे अपनी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित नहीं कर पाए। मंगलवार को पटवारी ने यह दावा किया था कि आज कांग्रेस की कार्यकारिणी की सूची आ रही है। पटवारी की घोषणा के बाद भी कांग्रेस की सूची नहीं आई।

ऐसे में बीजेपी ने पटवारी पर तंज कसा है। विदिशा जिले की सिरोंज से बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि पटवारी बंदर जैसी मेहनत करते हैं।

बीजेपी विधायक बोले- पटवारी बंदर जैसा काम करते हैं भोपाल में सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को बोलने की बीमारी है। दौड़ने,कूदने की बीमारी है। वो अपनी कार्यकारिणी नहीं बना सके। पहले वो दूसरे लोगों पर आरोप लगाते थे। वो कांग्रेस के संगठन में एकता नहीं ला पाए। उनका तो बंदर जैसा काम है कि इस डाल से उस डाल पर कूद रहा हूं। पूरा काम कर रहा हूं। इस डाल से उस डाल पर पूरी मेहनत कर रहा हूं तो वे बंदर जैसी पूरी मेहनत करते हैं।

16 दिसंबर को बने थे अध्यक्ष

जीतू पटवारी पिछले साल 16 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। उन्होंने अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग कर दी थी। इसके बाद उन्होंने लोकसभा का चुनाव बिना टीम के ही लड़ा और पिछले छह महीनों में करीब 12 बार वे यह दावा कर चुके हैं कि कार्यकारिणी जल्दी आ रही है।

पटवारी बोले- आज घोषित होगी कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी

मंगलवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बार फिर दावा किया कि दस महीने से लंबित एमपी कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी आज घोषित हो सकती है। भोपाल में अपने आवास पर मीडिया से चर्चा में पटवारी से पूछा गया कि कांग्रेस की कार्यकारिणी की सूची कब आ रही है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि आज ही आ रही है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!