मध्यप्रदेश

देर रात ज्योलर्स से लाखों की लूट: कार पर हमला कर लूटा एक बैग,ज्वैलर के दो बैग में था 1किलो सोना, 30 से 35 किलो चांदी

जयपुर डेस्क :

जयपुर के मुहाना थाना इलाके में बुधवार रात कार सवार बदमाशों ने ज्वैलर पर हमला कर सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश कार से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जयपुर सिटी में ए श्रेणी की नाकेबंदी कराई लेकिन आज सुबह तक भी पुलिस के हाथ बदमाश नहीं लगे।

एडिशनल डीसीपी साउथ ललित किशोर शर्मा ने बताया कि ज्वैलर मुहाना निवासी रामकरण प्रजापत गांव में ही बस स्टैण्ड के पास श्रीराम प्रजापति ज्वैलर्स के नाम से ज्वैलरी शॉप चलाते हैं। बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे दुकान मंगल कर कार से घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में सुनसान जगह पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उनकी कार में सरिए व डंडों से हमला कर दिया। ऐसे में रामकरण कार छोड़कर भाग गए। इस दौरान बदमाश कार में रखा एक बैग लेकर भाग गए। एक बैग कार की सीट के नीचे गिरने से बच गया। पीड़ित ने ज्वैलर ने पुलिस को बताया है कि दोनों बैग में 1किलो सोना,30 से 35 किलो चांदी रखी हुई थी। जिस बैग को लेकर बदमाश भागे हैं उस में कितना सामान था इस की जांच की जा रही हैं।

घायल ज्वैलर का बेटा भी आ रहा था बाइक से पीछे-ज्वैलर का बेटा वारदात स्थल से कुछ ही दूरी पर बाइक से घर की तरफ लौट रहा था। पीड़ित का बड़ा बेटा पहले ही घर पहुंच गया था।वारदात के बाद पीड़िता का बेटा जब मौके पर पहुंचा तो तब बदमाश बाइक कार लेकर मौके से भाग निकले। जिस के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए मुहाना थानाधिकारी मदन कड़वासरा के नेतृत्व में करीब आधा दर्जन टीमों का गठन किया हैं, घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। इसके अलावा इस तरह की वारदातें करने वाली गैंग के बदमाशों के मूवमेंट भी खंगाल रही है

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!