
इंदौर डेस्क :
राज्य सेवा परीक्षा 2022 के इंटरव्यू की प्रक्रिया 11 नवंबर से शुरू होगी। 1551 उम्मीदवार को बुलाया गया है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने तारीख घोषित कर दी है। एक घंटे पहले उम्मीदवारों को उपस्थित होना पड़ेगा। उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे कार्यालय में उपस्थित होना है।
शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करना है। 29 अक्टूबर से एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड हो पाएंगे।आयोग ने 7 जून को राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। 457 पदों के लिए 1599 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिसमें 1286 मुख्य भाग और 313 प्रावधिक भाग में शामिल थे।
इंटरव्यू के लिए एक जुलाई तक अभ्यर्थियों को दस्तावेज व अभिलेख प्रस्तुत करना थे, लेकिन 48 अभ्यर्थियों ने समय पर दस्तावेज जमा नहीं किए, जिसमें 27 उम्मीदवारों ने इंटरव्यू के लिए आवेदन नहीं किया था। 21 उम्मीदवारों ने टाईम निकलने के बाद डॉक्यूमेंट प्रस्तुत किए थे। आयोग ने दावेदारी निरस्त कर दी।



