इंदौर

धम्म पदयात्रा निकाली: बुद्ध वंदना, परित्राण पाठ और मैत्री भोज

इंदौर डेस्क :

वर्षावस समापन समारोह एवं 68वां धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस अंबेडकर वाचनालय नेहरु नगर में सोमवार को भंते विभूतवंश द्वारा बुद्ध वंदना परित्राण पाठ व मैत्री भोज के साथ संपन्न हुआ।

मीडिया प्रभारी सुरेश वानखेड़े ने बताया कि सोमवार को ध्वजा रोहण बुद्ध वंदना भंते विभूतवंश द्वारा किया गया। आषाढ़ पूर्णिमा से आश्विन पूर्णिमा तक सभी बौद्ध उपासक और उपासिकाओं को धम्म प्रवचन, धम्म देशना भंते विभूतवंश द्वारा दिए जा रहे थे। जिसका समापन समारोह डॉ.अंबेडकर वाचनालय नेहरू नगर में युवा समिति और रमा बाई महिला मंडल द्वारा आयोजित किया गया था। शाम 7 बजे परित्राण पाठ और उसके बाद मैत्री भोज का आयोजन किया गया। सभी बौद्ध उपासक व उपासिकाएं शुभ श्वेत वस्त्रों में शामिल हुए।

सर्वप्रथम सुबह 9 बजे धम्म ध्वजारोहण डीआरबीआर अंबेडकर वाचनालय पर भंते विभूतवंश ने सभी बौद्ध उपासक, उपासिकाओं के समक्ष किया। इसके बाद अंबेडकर वाचनालय से अंबेडकर स्टैच्यू गीता भवन तक धम्म पदयात्रा निकाली गई। यहां भंते विभूतवंश ने बुद्ध वंदना कर 68वां धम्म चक्र परिवर्तन दिवस पर धम्म उपदेश बताए। इसके बाद शाम 7 बजे वाचनालय पर परीकरण पाठ और परित्राण पाठ किया। फिर खीर वितरण और मैत्री भोज हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!