मध्यप्रदेश

एमपी विधानसभा मानसून सत्र…प्रश्नकाल: नौकरी पर दो जवाबों से उठा सवाल-आखिर कहां गए 10 लाख बेरोजगार

भोपाल डेस्क :

सोमवार को विधानसभा में प्रदेश में बेरोजगारों की आई जानकारी में दो अलग-अलग जवाब आए हैं। पहला जवाब मप्र में तीन साल में 2 लाख 32 हजार लोगों को निजी क्षेत्र में नौकरी दी गई। दूसरा मप्र में 31 मई 2023 को 35 लाख 73 हजार 693 बेरोजगार रजिस्टर्ड थे, जिनकी संख्या 31 मई 2024 को घटकर 25 लाख 82 हजार 729 रह गई। एक साल में 9,90 964 बेरोजगार कहां गए। इसका उत्तर नहीं है। यह जानकारी कांग्रेस विधायक बाला बच्चन के पूछे सवाल के जवाब में कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने दी है।

सवाल के जवाब में यह जानकारी सामने आई है कि 31 मई 2021 को प्रदेश में 32,16,064 बेरोजगार रजिस्टर्ड थे। 31 मई 2022 को 27 लाख 8 हजार 229 रह गए। 31 मई 2023 को यह संख्या 35 लाख 73 हजार 694 हो गई। यानी एक साल में 8 लाख बेरोजगारों नें रोजगार कार्यालयों में नाम रजिस्टर्ड कराए। यही संख्या 31 मई 2024 को घटकर 25 लाख 82 हजार 759 रह गई। बीते तीन सालों यानी 31 मई 2021 से 31 मई 2024 के बीच प्रदेश में 2 लाख 32 हजार को निजी क्षेत्र में काम मिला।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!