ग्वालियर

विवाहित महिला के पति के दोस्त ने किया रेप: फोटो-VIDEO वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था शारीरिक शोषण

ग्वालियर डेस्क :

ग्वालियर में एक 26 वर्षीय विवाहिता को पति का दोस्त तिघरा घुमाने ले जाने की कहकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने कुछ फोटो-VIDEO शूट कर लिए। इस घटना के बाद आरोपी विवाहिता के फोटो-VIDEO वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा।

घटना मुरार के बड़ागांव इलाके में कुछ महीने पहले से अभी तक की है। अब जब पति के दोस्त ने सारी हदें पार कर दीं तो पीड़िता ने मामले से पति को अवगत कराते हुए मुरार थाना पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत की है। पुलिस ने आरोप के खिलाफ दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर लिया है।

शहर के उपनगर मुरार स्थित बड़ागांव पवनसुत कॉलोनी निवासी विवाहित महिला काजल (बदला हुआ नाम) मूल रूप से बिजौली की रहने वाली है। कुछ समय पूर्व उसकी पहचान पति के दोस्त विनोद पाल से हुई और विनोद पाल उसके घर आने जाने लगा। कुछ महीने पहले पहले विनोद उसे तिघरा घुमाने की कहकर ले गया और वहां पर उसके साथ धमकाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने उसके फोटो-VIDEO भी बनाए। महिला ने विरोध भी किया, लेकिन आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा।
जबरन साथ ले जाकर दुष्कर्म किया
महिला ने पुलिस को बताया कि रक्षाबंधन के समय जब वह मायके से ससुराल जा रही थी, तो ऑटो से बड़ागांव पहुंचने पर उसे विनोद पाल मिला था। िवनोद ने उसे बताया कि वह उसकी ससुराल जा रहा है और वह उसे लिफ्ट देकर छोड़ देगा। इस पर वह उसकी बाइक से बड़ागांव हाइवे पर एकांत स्थान पर ले गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद भी वह उसे परेशान करता रहा और वह परेशान हो गई, तब मामले की शिकायत करने के लिए पहुंची। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले मंे मुरार पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को पकड़ लिया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!