विदिशा

किसान खेतों में पलेवा करने में जुटे: कई किसानों ने तो समय रहते ही अपने खेतों में बोवनी शुरू कर दी

आनंदपुर डेस्क :

लटेरी तहसील के आनंदपुर, ओखली खेड़ा सहित अनेक ग्रामों में किसान इस समय रबी की फसल की बोवनी की तैयारी के कार्य में जुटे हुए हैं। जिन किसानों ने सोयाबीन, मक्का, उड़द आदि की फसल बोई थी, वे किसान इस समय अपने-अपने खेतों में पलेवा करने में जुटे हुए हैं। उसके बाद बतर पड़ने के बाद बोवनी का कार्य करेंगे। मालूम हो कि नवंबर महीने में किसान अपने खेतों में रबी सीजन की फसल के लिए बोवनी करेंगे वहीं कई किसानों ने तो समय रहते ही अपने खेतों में बोवनी कर दी है कुछ किसान इस समय बोवनी का काम कर रहे हैं।

वहीं विकासखंड में ऐसे कई किसान है जो इस समय अपने-अपने खेतों में पलेवा करने में लगे हुए हैं। पलेवा पूरा होने के बाद ये किसान खेत में बतर पड़ने का इंतजार करेंगे। किसान निरपाल कुर्मी और गोलू जादौन ने बताया कि हमारे क्षेत्र में इस साल कई किसानों ने मक्के की फसल लगाई थी। कुछ किसानों की मक्के की फसल कट चुकी है किसानों ने बताया कि जिन किसानों की धान की फसल कट कर पूरी तरह से तैयार हो गई है वे किसान इस समय अपने खेतों में पलेवा का कार्य कर रहे हैं। पलेवा पूरा होने के बाद हम लोगों को खेत में बतर पड़ने का इंतजार रहेगा उसके बाद ही हम लोग अपने खेतों में रबी की फसल की बोवनी कर सकेंगे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!