गुना

महेंद्र यादव ने कहा – राधौगढ़ विधानसभा जीतकर प्रदेश में इतिहास रचेंगे: राघोगढ़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक, चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा

गुना डेस्क :

जिले की आकांक्षी विधानसभा राघोगढ़ की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में राधौगढ़ में संपन्न हुई। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में राघोगढ़ विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक एवं विधानसभा प्रभारी महेंद्र सिंह यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में प्रभारी महेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा की इस बार के चुनाव में हमे राघोगढ़ किला फतेह करना है। राघोगढ़ में भाजपा के सभी कार्यकर्ता एकजुटता का परिचय देंगे, तो निश्चित ही हम राधौगढ़ विधानसभा जीतकर प्रदेश में इतिहास रचेंगे। भाजपा का एक एक कार्यक्रता मैदान में उतर जाए और केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जनकल्याण कारी योजनाओं को लेकर कार्यक्रता घर घर जाकर चर्चा करे। उन्हें याद दिलाएं की आपको प्रधानमंत्री आवास मिला, यह मोदी सरकार ने दिलाया। लाड़ली बहनों को एक-एक हजार रुपया मिल रहा है, यह भाजपा की शिवराज सरकार दे रही है।

उज्ज्वला योजना से गैस मिला, हर घर को शौचालय मिला, आयुष्मान योजना से 5 लाख का इलाज मुफ्त में मिल रहा है। जनधन खाते, किसान सम्मान निधि आदि ऐसी अनेकों योजना है, जिसका इस विधानसभा के प्रत्येक व्यक्ति ने लाभ लिया है। हमे उनको याद दिलाना होगा, तो निश्चित ही हम आने वाले 2023 के चुनाव में विजय प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास जीतकर हर वर्ग की चिंता कर, गांव-गरीब और किसानों के विकास के लिए काम करती है।

बैठक में जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को आम लोगों के बीच ले जाएं एवं उन्हें योजनाओं से लाभान्वित कराएं। कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं के लाभ लेने से वंचित ना रहे। इसके साथ ही भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की चर्चा कर रणनीति बनाई। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हीरेंद्र सिंह(बंटी बना) एवं पवन जैन, जिला महामंत्री संतोष धाकड, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, राधौगढ़ मंडल अध्यक्ष अंकित शर्मा, आरोन मंडल अध्यक्ष मुनेश जैन, रूठियाई मंडल अध्यक्ष कैलाश शिवहरे, पनवाड़ी हाट मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह रघुवंशी, जामनेर मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह भील मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!