भोपाल

खतरे में मासूम बच्चों की जान: भोपाल में पूर्व राष्ट्रपति शर्मा जहां पढ़े, उस स्कूल सहित 42 जर्जर, 4 गिरने की कगार पर

भोपाल डेस्क :

शहर में 42 स्कूल जर्जर भवनों में चल रहे हैं। इनमें से 4 स्कूल कभी भी गिर सकते हैं। हमीदिया क्रमांक 1, जहांगीरिया, सुल्तानिया, हमीदिया क्रमांक 2 का प्राथमिक भवन अति जर्जर हालत हैं। पूरी बिल्डिंग जर्जर होने की वजह से क्लॉस भी दूसरे कमरों में शिफ्ट नहीं की जा सकती हैं। इसके बाद इन स्कूलों को शिफ्ट किया जा रहा है। इनमें से जहांगीरिया स्कूल हेरिटेज है जिसमें पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा पढ़े थे।

जिला शिक्षा अधिकारी की इस रिपोर्ट पर कलेक्टर ने सभी स्कूलों को जल्द से ठीक करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही गंभीर स्थिति वाले भवनों से बच्चों की क्लास लगाने पर रोक लगा दी है। यह सर्वे सागर में दीवार गिरने से हुई 9 बच्चों की मौत के बाद कराया गया। बैरसिया और कोलार में कुछ स्कूलों से बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। कलेक्टर ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों भवनों का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।

जहांगीरिया… छत या दीवार गिरने का खतरा

इब्राहिमपुरा में जहांगीरिया स्कूल 1895 में बना हेरिटेज स्कूल है। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा भी यहीं पढ़े थे। यहां अचानक कभी भी छत का प्लास्टर या दीवार गिर जाती है। दूसरी मंजिल पर बने कमरों में मलबे के ढेर हैं। करीब दो साल से ज्यादा समय से यही स्थिति है। अब इसे शिफ्ट किया जाने की तैयारी है।

पुराने भोपाल… में जर्जर मिली बिल्डिंग, दो परिवार शिफ्ट होंगे

एसडीएम शहर लक्ष्मीकांत खरे ने बताया कि पुराने शहर का निरीक्षण किया। पुराने भोपाल में चिंतामन चौक के पास एक बिल्डिंग जर्जर हालत में मिली। इसमें दो दुकानों के अलावा गोदाम और पहली मंजिल पर दो परिवार निवासरत मिले। दुकान संचालक अनुराग जैन सुभाष नगर में रहते हैं। उनका गोदाम सील कर दिया है। दोनों परिवार और दुकानों को दो दिन में शिफ्ट होंगे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!