देश

ब्रेकिंग न्यूज़- पाँच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीख़ों का ऐलान: 9 अप्रैल से मतदान, 4 मई को आएंगे नतीजे

न्यूज़ डेस्क :

नई दिल्ली। देश के पाँच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीख़ों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे, जिनकी मतदान तिथियाँ 23 अप्रैल और 29 अप्रैल निर्धारित की गई हैं। इन सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है। अब राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। चुनाव आयोग ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए जाएंगे। संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे।
राजनीतिक दलों ने चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा चुनावी सभाएँ, जनसभाएँ और प्रचार अभियान शुरू करने की रणनीति बनाई जा रही है। चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।

विशेष रूप से पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी की राजनीति में इन चुनावों को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इन राज्यों में सत्ता परिवर्तन या मौजूदा सरकारों की वापसी को लेकर राजनीतिक दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

चुनाव आयोग का कहना है कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाएँगी, ताकि मतदाता सुरक्षित और सुगमता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इसके साथ ही आयोग ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।

अब चुनावी तारीख़ों के ऐलान के साथ ही पाँचों राज्यों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और आगामी दिनों में चुनावी माहौल और अधिक गरमाने की संभावना

News Update 24x7

Related Articles

error: Content is protected !!