विदिशा

जन चेतना मंच आनंदपुर द्वारा दिव्यांगजन हित में 45वीं बार सेवा यात्रा: अब तक 765 से अधिक को मिला प्रमाण पत्र

आनंदपुर डेस्क:

सामाजिक संगठन जन चेतना मंच आनंदपुर ने एक बार फिर सेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आनंदपुर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र बनवाने और पुराने प्रमाण पत्रों में सुधार हेतु 45वीं बार विदिशा ले जाया गया।

संगठन ने बीते पांच वर्षों में 765 से अधिक दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनवाकर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। इसके माध्यम से अनेक जरूरतमंद लाभार्थियों को सरकारी सहायता, पेंशन, और स्वरोजगार जैसी योजनाओं का लाभ मिला है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोवर्धन शर्मा ने बताया कि जन चेतना मंच बीते 10 वर्षों से पूरे प्रदेश में सक्रिय रहते हुए समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। इनमें प्रदेश स्तरीय वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति अभियान, निशुल्क कोचिंग कक्षाएं, और असहाय जनों के लिए प्रतिदिन भोजन व्यवस्था जैसे कार्य शामिल हैं।

यह निरंतर सेवाभाव ही जन चेतना मंच को समाज में विशेष पहचान दिला रहा है। संगठन की यह पहल न केवल दिव्यांगजनों के अधिकार सुनिश्चित कर रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक सशक्त कदम है।

दिव्यांग गोलू उम्र 26 साल ने बताया कि वह पिछले 2-3 वर्षों से प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सिरोंज, लटेरी सहित जहां जहां सरकारी शिविर लगाए गए थे वह गया लेकिन मेरा जो दिव्यांग प्रमाण पत्र बनना चाहिए वह नहीं बना। अब जन चेतना मंच के साथ विदिशा जा रहा हूं और मुझे पूरा विश्वास हैं कि इस बार दिव्यांग प्रमाण पत्र जरूर बनेगा।

News Update 24x7

Related Articles

error: Content is protected !!