मध्यप्रदेश

सर्वश्रेष्ठ राज्य का अवॉर्ड: राष्ट्रपति आज इंदौर को सात अवॉर्ड से करेंगी सम्मानित

इंदौर डेस्क :

इंडिया स्मार्ट सिटी अवाॅर्ड 2022 के तहत बुधवार को इंदौर को सात पुरस्कार मिलेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगमायुक्त हर्षिका सिंह और स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह को सम्मानित करेंगी। इंदौर को देश की नंबर वन स्मार्ट सिटी के साथ अर्बन एनवायरनमेंट, वाटर, सेनिटेशन सहित अन्य श्रेणियों में पहला स्थान व तीन अन्य श्रेणियों में दूसरा स्थान मिला है।

राज्यों की रैंकिंग में भी मध्य प्रदेश पहले नंबर पर आया है। इसके अलावा देश के अन्य शहरों के विभिन्न नवाचारों के प्रोजेक्ट्स को भी पुरस्कृत किया जाए। इनमें कोयंबटूर, न्यू टाउन कोलकाता, कानपुर, अहमदाबाद, भोपाल, जबलपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, पिंपरी-चिंचवड़, उदयपुर, सूरत, आगरा, ग्वालियर, सागर, वडोदरा, शिवमोगा, राजकोट, हुबली धरवाड़, सूरत, भुवनेश्वर, कोहिमा, नामची, रांची, सोलापुर, वाराणसी शामिल है। देश के अन्य प्रदेशों व स्मार्ट सिटी के महापौर, आयुक्त, स्मार्ट सिटी के सीईओ अधिकारी इसमें शामिल होंगे। राष्ट्रपति प्रदर्शनी में विभिन्न स्मार्ट सिटीज के नवाचारों को भी देखेंगी।

सुरक्षा में सीपी, 4 डीसीपी सहित 550 पुलिस अधिकारियों का बल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा के लिए 550 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों का विशेष फोर्स तैनात होगा। इसकी कमान इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा में चार डीसीपी रैंक के आईपीएस अफसरों को भी शामिल किया है। उनका कारकेड एयरपोर्ट से सुपर कॉरिडोर होकर, भौंरासला चौराहा, एमआर 10 टोल नाका, चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा, हीरानगर, बापट चौराहा, न्याय नगर, सांई मंदिर होते हुए बीसीसी पहुंचेगा।

डेलीगेट्स ने कचरा प्रबंधन प्रक्रिया समझी

कॉन्क्लेव में 31 नगरीय निकायों के महापौर, 66 स्मार्ट सिटीज के सीईओ और अधिकारी-पदाधिकारी शामिल हुए। डेलीगेट्स ने इंदौर स्मार्ट सिटी के विभिन्न प्रोजेक्ट का मुआयना भी किया। सभी अितथि सुबह 11 बजे देवगुराड़िया पहुंचे। यहां उन्होंने दोपहर तीन बजे तक करीब चार घंटे नेप्रा प्लांट, स्वच्छता की परी गार्डन और बायो सीएनजी प्लांट की कार्यप्रणाली को जाना। दिनभर में 200 डेलीगेट यहां पहुंचे। करीब 100 डेलीगेट्स को कबीटखेड़ी स्थित बायोमिथेनेशन प्लांट और छप्पन दुकान का दौरा भी करवाया। छप्पन दुकान पर स्मार्ट स्ट्रीट फूड हब में पेयजल से लेकर बैठक व्यवस्था, कचरा संग्रहण की सुविधा के बारे में बताया। तीसरा दौरा स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड सेंट्रल कमांड कंट्रोल सेंट्रल का किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!