भोपाल

हवा का रुख बदले तो बदबू से 5 गांव वालों का खाना, सांस लेना भी मुश्किल: आदमपुर खंती में नगर निगम रोज फेंक जाता है, 30 से ज्यादा गोवंश के शव

भोपाल डेस्क :

आदमपुर खंती में नगर निगम का अमला रोजाना 30 से भी ज्यादा मवेशियों के शव फेंकता है। इनमें सबसे ज्यादा गोवंश होता है। कचरे में फेंके गए मवेशियों के शवों के सड़ने से असहनीय बदबू आती है। हवा का रुख बदले तो आसपास के पांच गाव में रहने वाले छह हजार से ज्यादा लोगों का खाना-पीना भी मुश्किल हो जाता है।

खंती से दक्षिण दिशा में जंगल और पहाड़ हैं। पूरब में पड़रिया, पश्चिम में कोलुआ, आदमपुर और उत्तर में हरिपुरा/अर्जुन नगर हैं। जब हवा का रुख दक्षिणी होता है तो सब ठीक है। लेकिन, हवा कर रुख दक्षिण से बदला और जिस दिशा का हुआ, उस दिशा में पड़ने वाले गांव में दुर्गंध फैल जाती है। खंती में 50 मवेशियों के शव और 400 मवेशियों के कंकाल पड़े हैं।

  • खंती में अब भी 400 मवेशियों के कंकाल पड़े हैं, पर जिम्मेदारों को कहां बदबू आती है
  • हवा का रुख बदले तो बदबू से 5 गांव वालों का खाना, सांस लेना भी मुश्किल

पैसा बचाने लगा दिया पहाड़

मृत मवेशियों के शवों का निष्पादन करने के लिए प्रक्रिया तय है, इसके तहत शव को 5 फीट गहरा गड्ढा खोदकर उसमें मवेशी के शव को नमक की लहर के बीच रखकर मिट्टी से ढंका जाना चाहिए। इससे शव गल जाता है।दुर्गंध भी नहीं आती। लेकिन, इस प्रकार से शवों का दफन करना ना सिर्फ महंगा पड़ता है बल्कि समय और संसाधन भी लगते हैं। यही वजह है कि निगम खंती के पीछे वाले हिस्से में इन शवों को फेंक देता है।

अब है राहत की उम्मीद

निगम ने खंती में करीब एक एकड़ क्षेत्र में प्रदेश का पहला एनीमल इंसीनरेटर बनाया है। करीब 5 करोड़ की लागत से तैयार हुए इस इंसीनरेटर का काम पिछले साल शुरू हुआ था। जो अब पूरा हो गया है। इसके आइसोलेशन का काम भी लगभग पूरा हो गया है। निगम अधिकारियों की मानें तो सोमवार से इसे शुरू कर दिया जाएगा। तब मवेशियों के शव को जलाकर इनका निष्पादन किया जाएगा।

जिन्हें बाकायदा दफनाना था, उन्हें यूं पटककर चले गए

एनिमल इंसीनरेटर का निर्माण हो गया है। आइसोलेशन का काम एक-दो दिन में पूरा हो जाएगा। सोमवार से इंसीनरेटर काम करना शुरू कर देगा।

-सौरभ सूद, सहायक यंत्री, नगर निगम

एनिमल इंसीनरेटर का एक हफ्ते में उपयोग शुरू हो जाएगा। अभी साइट पर गड्ढे में दफनाते हैं। हो सकता है कि कुछ लापरवाही हुई हो।

-बीएस चौधरी कोलसानी, कमिश्नर, नगर निगम

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!