भोपाल

विधानसभा चुनाव में कट सकता हैं टिकिट, उम्रदराज नेताओं की सूची: भाजपा में 65 पार वालों की सूची बन रही, इनमें 9 मंत्री सहित 33 बड़े नेता

भोपाल डेस्क :

मप्र में 65 साल या इससे अधिक उम्र के भाजपा विधायकों और टिकट के दावेदारों की राह इस बार मुश्किल हो सकती है। केंद्र से मिले संकेतों के बाद उम्रदराज नेताओं की सूची तैयार हो रही है, जिसमें यह बताया जाएगा कि 2023 के चुनाव में इनका संबंधित सीट या आसपास कितना प्रभाव होगा। यदि परिवर्तन की संभावना बनती है तो समीकरण क्या बनेंगे। सूची तीन तरह की है, जिसमें 60 पार, 65 पार और 70 पार हैं।

ज्यादा ध्यान 65 व 70 पार पर है। मौजूदा सरकार के 9 मंत्री सहित 33 बड़े नेता इस दायरे में हैं। सूची के आधार पर क्राइटेरिया तय होगा, जिस पर टिकट के कटने और मिलने का फॉर्मूला बनेगा। प्रदेश स्तर से सूची अप्रैल में ही तैयार कर ली जाएगी। बता दें कि 2018 के चुनाव से पहले क्राइटेरिया तय नहीं हुआ था, लेकिन पहली बार इस तरह की सूची टिकट की कवायद शुरू हो रही है।

पिछले विधानसभा चुनाव में 53 विधायकों के टिकट कटे थे, इस बार संख्या बढ़ेगी

2018 के चुनाव से पहले 165 विधायकों में से भाजपा ने 53 विधायकों के टिकट काटे थे। इनमें पांच मंत्री माया सिंह, गौरीशंकर शेजवार, हर्ष सिंह, कुसुम मेहदेले व सूर्यप्रकाश मीणा शामिल रहे। अजा के 13, अजजा के 13 और सामान्य-ओबीसी के 27 विधायकों का पत्ता साफ हुआ था। इनकी जगह 45 नए चेहरों को मौका मिला, जिसमें 25 महिलाएं थीं। इस बार भाजपा विधायकों की संख्या 127 है। पार्टी सूत्र कह रहे हैं कि कर्नाटक में 50-50 फीसदी के करीब विधायकों के टिकट कटे हैं। गुजरात में भी काफी परिवर्तन हुआ था। यही संभावनाएं मप्र में भी बन रही हैं।

विधानसभा अध्यक्ष और नौ मंत्री अधिक उम्र के

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. गिरीश गौतम (70) के अलावा नौ मंत्री हैं, जिनकी आयु 65 या इससे अधिक है। मंत्रियों में तुलसी सिलावट, प्रेम सिंह पटेल, रामखेलावन पटेल, गोपाल भार्गव, यशोधरा राजे, जगदीश देवड़ा, ओमप्रकाश सकलेचा, प्रभुराम चौधरी और बिसाहूलाल सिंह शामिल हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!