विदिशा

आनंदपुर में भीषण सड़क हादसा- एक की मौत

आनंदपुर डेस्क :

आनंदपुर| मंगलवार रात 8:30 बजें आनंदपुर के नजदीक शाहपुर के पुल पर एक मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात पिकअप टक्कर मार कर भाग गया जिसमें दो लोग घायल हो गए, जिनमे से एक की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।


जानकारी के अनुसार आमिरगंज निवासी मलखान सिंह राजपूत अपने पुत्र राजकुमार राजपूत के साथ आनंदपुर से खरीदारी कर अपने घर आमिरगंज चक्क जा रहे थे तभी शाहपुर के पुल पर एक अज्ञात पिकअप वाहन चालक ने टक्कर मारकर भाग गया।


पुलिस थाना आनंदपुर से मिली जानकारी के अनुसार यह निश्चित नहीं है कि यह दोनों पिता पुत्र किसी वाहन से टक्कर हुई हो लेकिन ऐसी जानकारी है कि यह दोनों दारू के नशे में थे ऐसा भी हो सकता है कि यह दोनों खुद ही मोटरसाइकिल से गिर गए हो। जिससे एक की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही डायल हंड्रेड 100 मौके पर पहुंची और घायलों को उठाकर रात्रि में ही लटेरी के सरकारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत्य घोषित कर दिया। सुबह लगभग 11:30 बजे मृतक राजकुमार का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Articles

error: Content is protected !!