मध्यप्रदेश

प्रदेश के कई जिलों से आ रहें हैं आंखों के मरीज: ऑपरेशन के बाद मरीज बोले बहुत खुशी मिली

आनंदपुर डेस्क :                              सीताराम वाघेला

विदिशा जिले की लटेरी तहसील के श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के श्री सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय में प्रतिदिन सैकड़ो नेत्र रोगी खासकर मोतियाबिंद के मरीज अपनी आंखों का ऑपरेशन करा कर नेत्र ज्योति प्राप्त कर खूब सूरत दुनिया देख रहे हैं।


श्री सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय राष्ट्रीय लेवल का हॉस्पिटल है और खास बात यह है कि यहां 80 किलोमीटर दूर तक कोई भी रेलवे लाइन नहीं है और ना ही कोई नेशनल हाईवे सिर्फ यह ग्रामीण क्षेत्र ही है फिर भी यहां प्रतिदिन सैकड़ो नेत्र रोगियो की जांच कर मोतियाबिंद सहित नेत्र संबंधी सभी प्रकार की सभी प्रकार के ऑपरेशन निशुल्क किए जाते हैं।
25 नवंबर से शुरू हुए विशेष नेत्र सिविल में अभी तक 10000 से अधिक मोतियाबिंद के ऑपरेशन हो चुके हैं यह विशेष नेत्र शहर श्री सद्गुरु सेवा सेतु परिवार राजकोट गुजरात का विशेष सहयोग है इस शिविर के माध्यम से यह सभी मरीजों को भोजन पानी करने सहित देखभाल भी करते हैं विभिन्न स्थानों से अपनी निजी गाड़ियों से इन सभी मरीजों की जांच अस्पताल लाया जाता है जहां इनका ऑपरेशन किया जाता है ऑपरेशन के बाद इन सभी की पुनः जांच कर दवाई, चश्मा, , आना जाना, रहना/खाना और एक कंबल भी निशुल्क दिया जाता है।

13 वाँ नेत्र शिविर हैं ये

श्री सद्गुरु सेवा सेतु परिवार राजकोट गुजरात वालों का यह लगातार 13 वां नेत्र शिविर है महेंद्र भाई दत्तानी के नेतृत्व में यह सभी गुरु भाई बहन सेवा भाव से यहां मोतियाबिंद के मरीजों की सेवा करने आते हैं पिछले 12 नेत्र शिवरों में इन्होंने 143906 मोतियाबिंद के ऑपरेशन कराए हैं और इस 13वें नेत्र शिविर में अभी तक 10000 से अधिक मोतियाबिंद के ऑपरेशन हो चुके हैं इस तरह से 13 शिविर में अभी तक यह गुरु भाई बहन डेढ़ लाख से अधिक निशुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन करा चुके हैं और यह नेत्र शिविर 10 जनवरी तक चलेगा।


महेंद्र भाई दत्तानी बताते हैं कि हम सिर्फ यहां गुरुदेव की छत्रछाया में नेत्र रोगियों की सेवा करने आते हैं हमें दुआएं मिलती है गुरुदेव का उद्देश्य सार्थक हो यही हमारा परम देय है जो भी नेत्र रोगी आते हैं वह सभी खुश होकर जाते हैं तो हम सोचते हैं कि हमारे गुरुदेव प्रसन्न हो गए। गुरुदेव ने कहा था कि अंधे को आंख, भूखे को भोजन और निर्वस्त्र को वस्त्र दो तो ईश्वर की प्राप्ति होती है और यही सच्ची मानव सेवा है। राजकोट से हमारी टीम में 15 से 20 गुरु भाई/बहन प्रतिदिन नेत्र रोगियो की सेवा में तत्पर रहते हैं मरीजों को भोजन और सुबह गुरुदेव की आरती कर सभी मरीजों को एक-एक कंबल वितरित कर सासम्मान बसों में बैठकर रवाना किया जाता है।

ये हैं पर्दे के पीछे के हीरो

नेत्र रोगियो को कैंपों के माध्यम से विभिन्न स्थानों से बसों के द्वारा सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय में लाया जाता है और रात्रि में ही इन सभी की आधे से अधिक मरीजों की जांच कर सुबह के लिए तैयार कर दिया जाता है जिससे सुबह जल्द से जल्द इन सभी मरीजों के ऑपरेशन कराने की शुरुआत की जा सके जिसमें तकनीकी रूप से सक्षम सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के सभी कर्मचारी और लगभग 15 से 16 नेत्र सर्जन प्रतिदिन सैकड़ो मरीज की जांच से लेकर ऑपरेशन तक करने में तत्पर रहते हैं यह कोई समय नहीं देखते चाहें रात्रि के 12 ही क्यों ना बज रहे हो लेकिन मरीजों की जांच करके ही घर पहुंचते हैं।


नेत्र चिकित्सालय का यह कार्य तो सभी ही दिखाई भी देता है लेकिन इसके अंदर ही एक और प्रमुख विभाग है ऑपरेशन थिएटर। ऑपरेशन थिएटर में 50 से अधिक स्टाफ प्रतिदिन सैकड़ो मरीजों के ऑपरेशन बड़े ही सेवा भाव से करने में जुटा रहता है वैसे कहा जाए तो पर्दे के पीछे के असली हीरो यही स्टॉप है उनकी लगन और मेहनत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यह सुबह 7:30 से अपना काम शुरू कर देते हैं और रात को तब तक ओटी बंद नहीं करते जब तक की शिविर से जितने मरीज आए हैं सभी का ऑपरेशन ना हो जाए।

ऑपरेशन की कहानी मरीजों की जुबानी

शिवपुरी जिले से आए नेत्र रोगी जिनकी (लंबाई लगभग ढाई फिट थी ) काशीराम ने बताया कि ऑपरेशन से पहले मुझे बिल्कुल भी दिखाई नहीं देता था लेकिन ऑपरेशन के बाद बहुत अच्छा दिखाई दे रहा हैं।


गीताबाई, कृष्णाबाई और मनोरमा सारंगपुर जिले से ऑपरेशन करने आईं इन्होंने बताया कि हमने प्रचार सुना और यहां का नाम भी बहुत सुना था कि सद्गुरु में अच्छे ऑपरेशन होते हैं और हम ऑपरेशन करा कर बहुत ही खुश है।
देहरवारा कैंप से आए हुए नेत्र रोगी रघुवीर सिंह, रमेश ने बताया कि वाकई सद्गुरू नगर की सेवा देखने लायक है ऐसी सेवा तो हमारे बच्चे भी नहीं करते, ऑपरेशन के साथ ही उनकी सेवा से हम बहुत ही खुश हुए हैं।
आगर मालवा जिले से आई पार्वती बाई और गंगाबाई ने बताया कि यहां की सेवा बहुत ही शानदार है सेवा के साथ ही निशुल्क ऑपरेशन आना-जाना रहना खाना दवाइयां सब कुछ फ्री है आज के समय में फ्री में कोई कुछ भी नहीं देता लेकिन सद्गुरू नगर में यह सब संभव है और हमें पहले आंखों से बिल्कुल भी नहीं दिखाई देता था लेकिन ऑपरेशन के बाद अब हम दूर तक बड़े ही आसानी से देख पा रहे हैं।

श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के नेत्र चिकित्सालय में पिछले वित्तीय वर्ष 2023- 24 में लगभग 51000 से अधिक मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन कर अपने आप में एक कीर्तिमान स्थापित किया था और इस वित्तीय वर्ष में भी ऐसी उम्मीद की जा रही है कि 51000 से अधिक नेत्र रोगियों के ऑपरेशन हो जाएंगे।

Related Articles

error: Content is protected !!