विदिशा

भीषण सड़क हादसा- दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने से टक्कर एक की मौत दो गंभीर घायल,

आनंदपुर डेस्क :

लटेरी तहसील के ग्राम आनंदपुर में बुधवार की 9:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा होने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें विदिशा रेफर कर दिया गया है।


आनंदपुर थाने से मिली जानकारी के अनुसार रघुवीर सिंह कुशवाहा का बड़ा लड़का शिवम कुशवाहा उम्र 28 वर्ष अपनी छोटे भाई के साथ सद्गुरू नगर हॉस्पिटल से एक मरीज को खाना देकर वापस अपने घर आनंदपुर आ रहे थे। आरोन रोड स्थित श्मशान घाट के पास ही पहुंचा था तभी सतपाड़ा निवासी शिवराज अहिरवार अपने एक साथी खेजड़ा उदा निवासी के साथ मोटर साइकिल से आनंदपुर से अपने घर सतपाड़ा जा रहे। तभी आमने-सामने से दोनों मोटरसाइकिल भीड़ गई जिसके चलते शिवम कुशवाहा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं शिवराज ओर उसका साथी दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें तुरंत विदिशा रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी लगते ही डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची और सभी को उठाकर लटेरी की सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। सुबह पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया जिसका अंतिम संस्कार दोपहर 1:00 बजे कर दिया गया।

Related Articles

error: Content is protected !!