भोपाल

कर्नाटक में धर्मांतरण विरोधी कानून वापसी पर गृहमंत्री का कांग्रेस पर बोला हमला: नरोत्तम बोले-कांग्रेस का हाथ जिहादियों के साथ: बोले ये कांग्रेस का हिडेन एजेंड़ा

भोपाल डेस्क :

कर्नाटक सरकार द्वारा धर्मांतरण विरोधी कानून वापस लेने के बाद मप्र के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। भोपाल में मीडिया से चर्चा के दौरान नरोत्तम मिश्रा ने कहा- यह उनका एजेंडा सब लोग समझ रहे हैं। देश में वे (कांग्रेस) तुष्टिकरण की राजनीति करना चाहते हैं। ये बात देश को भी समझना चाहिए, प्रदेश को समझना चाहिए। कांग्रेस ने तुष्टीकरण की राजनीति की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं इसलिए पूरे प्रदेश को सोचना चाहिए।
कांग्रेस का हाथ जिहादियों के साथ
नरोत्तम मिश्रा ने कहा- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नाटक के हैं। इसलिए कर्नाटक में जो धर्मांतरण वाला कानून वापस लिया गया है। इसे आप कांग्रेस का हिडेन एजेंडा समझ लीजिए। खरगे जी तो कुछ बोले नहीं, वह बोलने की स्थिति में भी नहीं होंगे। लेकिन, प्रियंका, राहुल से सवाल है कि प्रियंका गांधी कहतीं थीं कि, लड़की हूं – लड़ सकती हूं। धर्मांतरण विरोधी विधेयक तो लड़कियों की सुरक्षा के लिए था। क्या कानून रद्द करना जिहादियों को संरक्षण देना नहीं है? एक बात स्पष्ट हो गई कांग्रेस का हाथ जिहादियों के साथ।

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने भी बोला हमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कर्नाटक सरकार के फैसले पर ट्वीट करते हुए लिखा- कांग्रेस ने कर्नाटक में धर्मान्तरण विरोधी कानून वापस लेकर अपनी असली सोच को बताया है। मेरा आरोप है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस और कमलनाथ भी धर्मान्तरण का समर्थन करते हैं और अगर नहीं करते तो कर्नाटक सरकार के निर्णय का विरोध करें।

कमलनाथ कर्मचारियों के साथ गुलामों जैसा व्यवहार करना चाहते हैं
नरोत्तम मिश्रा ने पीसीसी चीफ कमलनाथ द्वारा कर्मचारियों को लेकर दिए गए बयान पर कहा- ऐसा पहली बार नहीं कह रहे हैं। ये हार की हताशा है। उनको अब लगने लगा है। अधिकारी – कर्मचारियों के साथ वह गुलामों जैसा व्यवहार करना चाहते हैं। अधिकारी – कर्मचारी सब पढ़े लिखे होते हैं और कमलनाथ जी आप के समय में जब दिग्विजय सिंह सीएम थे तब उन्होंने भी कहा था कि हमें इनके वोट नहीं चाहिए। कभी आप कहते हो कि 15 महीने बाद हिसाब लूंगा, कभी कहते हो बीजेपी के लिए काम करने वालों की मैं सूची बना रहा हूं। कभी कहते हो अफसरों पर चर्बी चढ़ गई है यह निंदनीय कृत्य है आप चिंता मत करिए इनकी धमकी में कोई डरने वाला नहीं है।

दिग्गी के दौरे की रिपोर्ट पर कसा तंज
नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के हाल ही में हुए 66 सीटों पर दौरों के बाद सौंपी गई रिपोर्ट पर तंज कसते हुए कहा- टिकट किसको दिलवाना है इसको दिग्विजय सिंह इस बार ज्यादा गंभीरता से देख रहे होंगे क्योंकि इस बार उनकी नजर कहीं और है। दिग्विजय सिंह को कह चुके हैं मैं जहां जाता हूं वहां कांग्रेस हार जाती है हार जाती है तो कांग्रेस के अध्यक्ष के अध्यक्ष को क्यों दे रहे हैं हमारे बड़े भाई साहब प्रदेश अध्यक्ष उदय 66 सीटें भाजपा जीतेगी जहां अब होकर आए हैं और 66 के बाद भाजपा गिनती शुरू करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!