गुना

गुना में हेमा मालिनी नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी: चुनाव हार चुके नीरज निगम को हेमा मालिनी ने बता दिया गुना विधायक

गुना डेस्क :

शहर के दशहरा मैदान में चल रही राम कथा के पहले दिन देर रात को भाजपा सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी ने नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। इसमें मंच से उन्होंने आयोजक मंडल में शामिल भाजपा नेता नीरज निगम को गुना का विधायक बता दिया। निगम ने वर्ष 2013 में गुना विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि इसमें वे हार गए थे।

मालूम हो, कि नीरज निगम पहले कांग्रेस में थे, ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ वे भाजपा में शामिल हाे चुके हैं। यहां अभी दशहरा मैदान में धार्मिक आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दिन में राम कथा और रात को अलग-अलग कार्यक्रम हो रहे हैं। पहले दिन शनिवार रात को भाजपा सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी ने इस आयोजन में नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी।

समापन के समय उन्होंने मंच से कहा कि गुना एमएलए नीरज निगम को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं, जो उन्होंने यह समारोह कराया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एमएलए के संबोधन पर नीरज निगम दोनों हाथ जोड़कर हेमा मालिनी का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के आने के बाद राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!