मध्यप्रदेश

Breaking news- 250 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 5 साल का मासूम: 20 फीट गहराई पर फंसा, रेस्क्यू जारी

न्यूज़ डेस्क :

आलीराजपुर जिले में 5 साल का मासूम बोरवेल में गिर गया है। वह 20 फीट गहराई पर फंसा है। रेस्क्यू टीम ने दो जेसीबी और एक पोकलेन मशीन से बोरिंग के साइड में 20 फीट गड्‌ढा खोद लिया है। अब सुरंग बनाकर बच्चे को बाहर निकालने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान पोकलेन मशीन का डीजल खत्म हो गया। 45 मिनट रेस्क्यू रुका रहा। इसके बाद सुरंग बनाने का काम फिर शुरू कर दिया गया है।

हादसा खंडाला गांव के डावरी फलिया में मंगलवार शाम 4 बजे हुआ। बच्चे का नाम विजय पिता दिनेश है। वह दोस्तों के साथ घर के पास ही खेत में खेल रहा था। खेत में थैले से ढंकी बोरिंग थी। खेलते-खेलते बच्चों ने थैला हटाया और अंदर झांकने लगे। इसी दौरान विजय उसमें गिर गया।

कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने बताया कि बोरवेल 250 फीट गहरा है। अच्छी बात ये है कि बोरिंग 20 फीट की गहराई तक 10 इंच चौड़ा है। इसके बाद इसकी चौड़ाई 6 इंच है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर है। खेत में पर्याप्त रोशनी के लिए बिजली की व्यवस्था भी की गई है, ताकि अंधेरे की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत न हो।

परिजन के साथ मौसा के घर आया था मासूम

विजय परिजन के साथ अपने मौसा सालम सिंह के यहां आया था। सालम सिंह का मकान बोरिंग से करीब 150 मीटर की दूरी पर बना है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!