विदिशा

विदिशा में कांग्रेस राज्यसभा सांसद धीरज साहू का पुतला जलाया: सख्त कार्रवाई की मांग की

विदिशा डेस्क:

झारखंड कांग्रेस से राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर जारी रेड में अब तक 300 करोड़ रुपए की रकम बरामद हुई है। भाजपा ने काली कमाई का आरोप लगाते हुए देश में मोर्चा खोल दिया है।

इसी कड़ी शनिवार को विदिशा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। विधायक मुकेश टंडन समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने माधवगंज पर धीरज साहू का पुतला फूंका।

विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने कहा कि अकूत संपत्ति रखने वाले व्यक्तियों को कांग्रेस अपना नेता बनती है, यह उसी का उदाहरण है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और राहुल गांधी के प्रिय धीरज साहू जिन्होंने काला धन रखने की पराकाष्ठा कर दी। उनके यहां करोड़ रुपए बरामद हुए हैं।

यह इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस किस प्रकार से लोगों से धन लेकर उन्हें उपकृत करके सदन का सदस्य बनाती है, जो काले काम में लिप्त रहते हैं। लोकतंत्र में इस प्रकार के लोगों को उच्च सदन में भेजने का काम कांग्रेस करती है। यह बड़ा दुर्भाग्य है। उन्होंने धीरज साहू पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!