मध्यप्रदेश

भोपाल में अहिरवार समाज संघ का संभागीय प्रशिक्षण 27 जुलाई को: डॉ. जगदीश सूर्यवंशी होंगे मुख्य अतिथि

विदिशा डैस्क:

अहिरवार समाज संघ का संभागीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 27 जुलाई 2025 को पुराना सुभाष नगर स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे होगा।

इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर में संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जगदीश सूर्यवंशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके मार्गदर्शन में समाज संगठन के मूल उद्देश्य, कार्यशैली और भविष्य की दिशा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में भोपाल संभाग के पांचों जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। विदिशा जिले से जिला अध्यक्ष बबलू अहिरवार के नेतृत्व में लगभग 20 पदाधिकारी प्रशिक्षण में भाग लेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के युवाओं और कार्यकर्ताओं को संगठित कर उन्हें सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक स्तर पर सशक्त बनाना है। संघ द्वारा इस आयोजन को संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

संघ के पदाधिकारियों ने समाज के सभी जागरूक साथियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और समाजहित के इस अभियान में सहभागी बनें।

News Update 24x7

Related Articles

error: Content is protected !!