
आनंदपुर डेस्क :
आनंदपुर सहित ग्रामीण क्षेत्र में सुबह 5:00 बजे से लगातार हो रही बारिश के चलते पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आनंदपुर में कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा सका।
बारिश के मौसम को देखते हुए स्कूल प्रभारी ने टेंट और मंच की व्यवस्था भी नहीं की उनका मानना था की बारिश होगी और स्कूल के बाहर कार्यक्रम नहीं हो पाएगा जो भी कार्यक्रम होगा विद्यालय के अंदर ही किया जाएगा सिर्फ स्कूल प्रभारी द्वारा झंडा फहराकर बच्चों को बूंदी की प्रसादी वितरण कर छुट्टी कर दी गई।
इससे पहले कभी भी ऐसा मौका नहीं आया कि आनंदपुर के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस पर कोई भी कार्यक्रम का आयोजन न किया गया हो लेकिन यह पहली बार है कि जब विद्यालय में किसी भी प्रकार का कार्यक्रम नहीं किया गया।
स्कूल के अंदर ही देश के महापुरुषों के छायाचित्र पर फूल माला अर्पित कर ग्रामीण जनों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी।

सरपंच ने फहराया पंचायत भवन पर झंडा
ग्राम पंचायत सरपंच हरि बल्लभ शर्मा ने पंचायत भवन पर भीगते हुए झंडा फहराकर ग्राम वासियों को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी और ग्रामीण जनों से अपील की की ग्राम में स्वच्छता बनाए रखें। किसी भी प्रकार का कचरा यहां वहां ना फेक एक निश्चित स्थान पर ही कचरा डालें जिससे ग्राम जिससे पूरा गांव साफ-सुथरा और स्वच्छ ग्राम बन सके।

प्राइवेट स्कूलों ने निकाली प्रभात फेरी
प्राइवेट स्कूलों में धूमधाम से बना स्वतंत्रता दिवस पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किसी प्रकार का कोई भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। वहीं आनंदपुर में प्राइवेट स्कूलों में बड़े ही धूमधाम से तीन से चार घंटे तक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इससे पहले बच्चों ने ग्राम के प्रमुख मार्गो से होते हुए प्रभात फेरी भी निकाली।




