मध्यप्रदेश

MP की 230 सीटों पर गिनती शुरू: BJP 113, कांग्रेस 79 सीट पर आगे; गृहमंत्री नरोत्तम, पटवारी पीछे

न्यूज़ डेस्क :

मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए हुए चुनाव के 16 दिन बाद रविवार सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में BJP 113 और कांग्रेस 79 सीटों पर आगे है। 2 सीटों पर अन्य आगे हैं।

अपडेट्स… जानिए, भाजपा – कांग्रेस से कौन आगे – कौन पीछे

BJP

  • बुधनी (सीहोर) से CM शिवराज सिंह चौहान, दिमनी (मुरैना) केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, इंदौर-1 से कैलाश विजयवर्गीय आगे।
  • दतिया से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, उज्जैन दक्षिण से मंत्री मोहन यादव पीछे चल रहे हैं। सांची से मंत्री प्रभुराम चौधरी पीछे हैं।
  • निवास (मंडला) से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सुवासरा (मंदसौर) से मंत्री हरदीप सिंह डंग, नरेला (भोपाल) से मंत्री विश्वास सारंग आगे।
  • गाडरवारा (नरसिंहपुर) से सांसद उदय प्रताप सिंह, मल्हारगढ़ (मंदसौर) से मंत्री जगदीश देवड़ा आगे।

कांग्रेस

  • छिंदवाड़ा से कमलनाथ आगे। लहार (भिंड) से नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने बढ़त बनाई।
  • राऊ (इंदौर) से जीतू पटवारी, गोटेगांव (नरसिंहपुर) से पूर्व स्पीकर एनपी प्रजापति पीछे चल रहे हैं।
  • पिछला चुनाव हारे कांग्रेस के अजय सिंह ‘राहुल भैया’ को चुरहट (सीधी) में बढ़त।

सेंधवा का फैसला सबसे पहले, अटेर का सबसे आखिरी में
चुनाव आयोग के मुताबिक सबसे पहले आठ बजे से डाक मत पत्रों (पोस्टल बैलेट) की गिनती की जाएगी। इनकी कुल संख्या 3 लाख 89 हजार 172 है। सर्विस वोटर और कर्मचारियों के अलावा इस बार 80 साल से ज्यादा उम्र वाले और दिव्यांग वोटर्स को घर से वोटिंग की सुविधा दी गई थी। सुबह 8.30 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती होगी।

चुनाव आयोग के मुताबिक बड़वानी जिले की सेंधवा विधानसभा सीट का रिजल्ट सबसे पहले आ सकता है, क्योंकि यहां कुल तीन प्रत्याशी हैं। प्रत्याशी कम होने से काउंटिंग सुपरवाइजर को एंट्री करने में कम समय लगा। भिंड की अटेर विधानसभा सीट का रिजल्ट सबसे लेट आएगा, क्योंकि यहां सबसे ज्यादा 37 प्रत्याशी हैं।

तोमर और विजयवर्गीय भी मैदान में, दोनों कांटे की टक्कर में फंसे
भाजपा ने कई दिग्गजों को मैदान में उतारा है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मुरैना जिले की दिमनी सीट पर जातिगत समीकरण के कारण चुनौती का सामना करना पड़ा है। तोमर के अलावा दो और केंद्रीय मंत्री और चार सांसद भी मैदान में हैं। राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय 10 साल बाद चुनावी मैदान में उतरे। उनका मुकाबला कांग्रेस के सीटिंग एमएलए संजय शुक्ला से है।

एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत
आठ एग्जिट पोल में से चार भाजपा की सत्ता में वापसी करवा रहे हैं, जबकि तीन पोल कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना जता रहे हैं, जबकि एक सत्ता के करीब बता रहे हैं। सभी पोल के नतीजों को मिलाकर पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 125, कांग्रेस को 100 और अन्य को पांच सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!