बीजेपी विदिशा जिले की पांचों सीटों पर आगे: टंडन ने 6774 वोटों की लीड ली; बासौदा, कुरवाई, सिरोंज और शमशाबाद में भी बीजेपी ने लीड़ ली

विदिशा डेस्क :
विदिशा की 5 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। मतगणना स्थल जाफरखेड़ी के शासकीय आदर्श महाविद्यालय परिसर को बनाया गया है। राउंड के आधार पर शमशाबाद के नतीजे सबसे पहले और कुरवाई के नतीजे सबसे बाद में आने की उम्मीद है। अधिकृत घोषणा में रात तक होने की संभावना है।
| सीट | मुकाबला | रिजल्ट |
| विदिशा | शशांक भार्गव (कांग्रेस) v/s मुकेश टंडन (भाजपा) |
मुकेश टंडन (भाजपा) 6774 वोटों से आगे |
| शमशाबाद | सूर्यप्रकाश मीना (बीजेपी) v/s सिंधु विक्रम सिंह (भाजपा) |
सूर्यप्रकाश मीना (बीजेपी) 2673 वोटों से आगे |
| सिरोंज | उमाकांत शर्मा (भाजपा) v/s गगनेंद्र (कांग्रेस) |
उमाकांत शर्मा (भाजपा) 7233 वोटों से आगे |
| बासौदा | लीना जैन (बीजेपी) v/s निशंक जैन (कांग्रेस) |
लीना जैन (भाजपा) 2000 वोटों से आगे |
| कुरवाई | हरि सिंह सप्रे (बीजेपी) v/s सुभाष बौहत (कांग्रेस) |
हरि सिंह सप्रे (बीजेपी) 2541 वोटों से आगे |
पांचों विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबलों पर ईवीएम के मतों की गिनती चल रही है। पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। विदिशा विधानसभा के 275 मतदान केंद्रों के लिए 20 राउंड में, बासौदा विधानसभा के 261 मतदान केंद्रों के लिए 19 राउंड में, कुरवाई विधानसभा में 296 मतदान केंद्रों के लिए 22 राउंड में, सिरोंज विधानसभा के 254 मतदान केंद्रों के लिए 19 राउंड में और शमशाबाद विधानसभा में 292 मतदान केंद्रों के लिए 18 राउंड में वोटों की गिनती हो रही है।
जिले की पांचों विधानसभा में 46 उम्मीदवार मैदान में है। विदिशा में 10 उम्मीदवार, बासौदा में 7 उम्मीदवार, कुरवाई में 4 उम्मीदवार, सिरोंज में 14 उम्मीदवार वहीं शमशाबाद में 11 उम्मीदवारों के बीच में मुकाबला है। जिले में 79.20% मतदान हुआ था। 10 लाख 94 हजार 901 मतदाताओं में से 8 लाख 69 हजार 625 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। पिछली बार 5 में से 4 सीट भाजपा ने जीती थी जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में आई थी।



