मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में आज से कांग्रेस का महाजनसंपर्क अभियान: डेढ़ दर्जन सभाएं करेंगे राहुल, प्रियंका,और खड़गे, कमलनाथ की होगी 70 रैलियां

60 सभाएं करेंगे दिग्गी राजा

भोपाल डेस्क :

मध्यप्रदेश में कल से यानी 3 नवंबर से प्रचार थमने तक 13 दिन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की 18 सभाएं होगी। कांग्रेस शुक्रवार से महाजनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ करीब 70 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

भोपाल और जबलपुर पश्चिम में राहुल गांधी की पदयात्रा भी होगी। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बताया कि हमारा लक्ष्य 125+ सीटें जीतने का है। महाजनसंपर्क के दौरान 230 विधानसभाओं को कवर किया जाएगा। इस दौरान सभाएं, रैलियां और पदयात्राएं होंगी।

दिग्विजय 60 रैलियों को करेंगे संबोधित

दिग्विजय सिंह 60 रैलियों को संबोधित करेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला 30 रैलियों में शामिल होंगे। 11 और 12 नवंबर को दिवाली के कारण कार्यक्रम नहीं होंगे।

भूरिया, पचौरी और यादव की भी सभाएं

इनके अलावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव, सुरेश पचौरी, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, अजय सिंह राहुल, कांतिलाल भूरिया, उमंग सिंघार, ओंकार सिंह मरकाम, विजय लक्ष्मी साधौ, सज्जन सिंह वर्मा भी चुनाव प्रचार में जुटेंगे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!