भोपाल

महिला पुलिस कर्मियों को 250 टू व्हीलर्स की चाबियां सौंपेंगे: सीएम हरी झंडी दिखाकर महिला पुलिसकर्मियों की टूव्हीलर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

भोपाल डेस्क :

मप्र में अपराधों पर अंकुश लगाने और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए आए दिन पुलिस को हाईटेक किया जा रहा है। महिला पुलिस कर्मियों को 250 टू व्हीलर्स की चाबियां सौंपेंगे। सीएम हरी झंडी दिखाकर महिला पुलिसकर्मियों की टूव्हीलर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वाहन रैली को दिखायेंगे हरी झण्डी और “ मैं हूँ अभिमन्यु” पोस्टर पुस्तिका का करेंगे विमोचन
महिला संबंधी अपराधों के प्रभावी नियंत्रण के लिये महिला पुलिसकर्मियों को सुबह 10.45 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 250 दोपहिया वाहनों की चाबियां सौंपी जायेंगी। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पुलिस विभाग को आधुनिक संसाधनों से निरंतर सशक्त किया जा रहा है। दोपहिया वाहनों की महिला पुलिस को सौगात महिला अपराधों पर नियंत्रण में कारगर सिद्ध होगी। पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिये मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप पुलिस को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है।
950 ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क होगी मजबूत
प्रदेश के विभिन्न थानों में संचालित की जा रही 950 ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क को सशक्त बनाने में इन दोपहिया वाहनों से मदद मिल सकेगी। इसके बाद स्टेडियम के मुख्य द्वार से ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क को आवंटित 250 दोपहिया वाहनों को सीएम शिवराज हरी झण्डी दिखा कर रवाना करेंगे। वाहन रैली भोपाल के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस स्टेडियम आयेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कम्युनिटी पुलिसिंग के अंतर्गत बालकों एवं पुरुषों को महिला संबंधी अपराधों एवं लैंगिक समानता के प्रति जागरूक करने के लिये चलाये जा रहे विशेष जागरूकता अभियान “मैं हूँ अभिमन्यु” पर तैयार पोस्टर पुस्तिका का विमोचन भी करेंगे।
इस रूट से गुजरेगी रैली
ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क की 250 वाहनों की रैली मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर विजय द्वार, कंट्रोल रूम चौराहा, राजभवन तिराहा से रोशनपुरा, टीटी नगर, प्लेटिनम प्लाजा, अटल पथ, जवाहर चौक, रंगमहल चौराहा, रोशनपुरा चौराहा, राजभवन तिराहा, पुलिस कंट्रोल रूम से होती हुई पुलिस पेट्रोल पंप के सामने स्थित विजय द्वार लाल परेड ग्राउंड के गेट से प्रवेश कर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम समाप्त होगी।

महिला सुरक्षा शाखा द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान
“मैं हूँ अभिमन्यु” की थीम “आओ लड़कों को सिखाएँ” हैं। इसके द्वारा बालकों/पुरुषों को लैंगिक समानता एवं संस्कारों का ज्ञान देने के साथ ही महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनाने की पहल की गई है। अभियान का दूसरा चरण 1 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में चलेगा। द्वितीय चरण में स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थानों पर वाद-विवाद प्रतियोगिताएँ, प्रश्नावली, नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्म प्रदर्शन, मैराथन दौड़ जैसे कार्यक्रम किये जायेंगे। जून माह में प्रारंभ किये गये इस अभियान के पहले चरण में प्रदेश में 300 से अधिक कार्यक्रम किए गए, जिसमें एक लाख से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!