भोपाल

मिशनरी स्कूल की छात्राओं से यौन शोषण केस में ढील पर CM का एक्शन: डिंडौरी SP को हटाया

भोपाल डेस्क :

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डिंडौरी एसपी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। डिंडौरी के जुनवानी गांव के मिशनरी हायर सेकेंडरी स्कूल में नाबालिग आदिवासी छात्राओं का यौन शोषण का मामला सामने आया था। आरोपी प्राचार्य को थाने से रिहा करने पर थाना प्रभारी विजय पाटले को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री घटनाक्रम और पुलिस की लापरवाही से बेहद नाराज थे। आज उन्होंने इस घटना पर निर्णय लेते हुए डिंडौरी एसपी को हटाने का एक्शन लिया।

बता दें, नाबालिग आदिवासी छात्राओं के यौन शोषण के इस सनसनीखेज मामले में पुलिस पर शुरू से ही लीपापोती करने के आरोप हैं। आरोपी प्राचार्य की गिरफ्तारी को सामान्य धाराओं का मामला बताकर थाने से रिहा कर दिया गया। जब रिहा किया गया था, उस समय खुद एसपी संजय सिंह ने थाना प्रभारी की कार्रवाई को जायज ठहराते हुए इसे कानून का पालन करना बताया था।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!