भोपाल

मध्यप्रदेश में होली के रंग: CM हाउस में नेताओं की मस्ती; शिवराज ने गाया फाग- मोरी बहू हिरानी है, ए भैया मिले बता दइयों…

भोपाल डेस्क :

मध्यप्रदेश आज होली के रंग में पूरी तरह रंग गया है। भोपाल – जबलपुर में हुर्रियारों की टोलियां निकल रही हैं। इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और प्रदेश का हर शहर रंगों से सरोबार है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में होली मना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सीएम हाउस में रंग उड़ाया। फाग गाया- मोरी बहू हिरानी है, ए भैया मिले बता दइयों…।

सीएम ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया- यह पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद के नए रंग घोले, यही कामना करता हूं। सीएम ने ट्विटर पर ये कविता भी पोस्ट की- ​​​खुशियों का गुलाल उड़े, स्नेह की वर्षा हो। हर हृदय में सद्भाव का भाव गुंजित हो। सौहाद्र के आकाश में बांसुरी की मीठी धुन हो। रंगों को भी प्रेम के रंग में रंग दें, ऐसी होली हो। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी होली की शुभकामनाएं दीं।

सीएम हाउस में आयोजित होली मिलन समारोह में भोपाल के हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा गीत – संगीत पार्टी के साथ रंग में सराबोर दिखे। भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर जब यहां पहुंचे, तो उन्हें रंग – गुलाल से सराबोर कर दिया। यहां रायसेन की सिलवानी से विधायक रामपाल सिंह भी पहुंचे हैं। शर्मा ने होली गीत भी गाए।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!