न्यूज़ डेस्क

होली की खुशियां बदली मातम में, तालाब में डूबने से नवविवाहित दंपती समेत 4 की मौत: होली मनाने मायके आई थी महिला, एक महीना पहले ही हुई थी शादी

न्यूज़ डेस्क :

रतलाम में नवविवाहित दंपती समेत 4 लोगों की मौत हो गई। दंपती की 1 महीने पहले ही शादी हुई है। महिला होली मनाने अपने गांव इसरथूनी आई थी। मृतकों में उसके दाे भाई भी हैं। हादसा खेत पर सिंचाई के लिए बने तालाब में हुआ। खेत पर महिला के परिजन मजदूरी करते हैं।

बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान महिला के दो भाइयों में से कोई एक डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में चारों की डूब गए। औद्योगिक थाना पुलिस और गांव के लोगों ने चारों को निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया, अभी तक की जांच में सामने आया है कि 11 – 12 साल के बच्चे तालाब में गए थे, इन्हें बचाने के लिए दंपती भी तालाब में उतर गए थे। डूबने से विनोद कटारा (23), पत्नी रूपा कटारा (22), लखन उर्फ लड्डू देवदा (12), किशोर उर्फ आलू देवदा ( 11) की मौत हुई है। लखन और किशोर रूपा के भाई हैं।

सीएम ने 4-4 लाख की राहत राशि की घोषणा की
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मृतक के परिवार को 4-4 लाख की मदद देने की घोषणा की है। सीएम ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया- रतलाम के जामथून में जनजातीय परिवार के चार सदस्यों के तालाब में डूबने की घटना बहुत ही दुखद है। दुख की इस घड़ी में सरकार साथ खड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!