गुरुनानक देव जी का 554वां प्रकाश पर्व पर विदिशा में निकाला नगर कीर्तन

विदिशा डेस्क :
विदिशा में गुरु नानक देव महाराज का 554वां प्रकाश पर्व आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गुरुद्वारा को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से रोशन किया गया। कार्तिक महीने की पहली तारीख से गुरुद्वारे में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया था। इस दौरान 7 दिनों तक लगातार प्रभात फेरियां निकाली गईं।

गुरु नानक देव महाराज के 554वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आज सुबह 2 दिन तक चलने वाले अखंड पाठ की शुरुआत की गईं। पंच प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब का नगर कीर्तन निकाला, जो गुरुद्वारा से बाल विहार, स्टेशन रोड माधवगंज, निकासा, तिलक चौक, बड़ा बाजार, डंडापुरा, गुलाब वाटिका, नीमताल होता हुआ वापस श्री गुरुद्वारा परिसर में समाप्त हुआ। नगर कीर्तन में महिलाओं ने पालकी के आगे सफाई कर श्रमदान किया।

वहीं गुरुवाणी के गायन से भक्ति मय माहौल था। नगर कीर्तन में गुरुग्रंथ साहिब की पालकी पर लोगों ने मत्था टेककर गुरुग्रंथ साहिब का आर्शीवाद लिया। इस दौरान जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे लगाए गए। शहर में नगर कीर्तन का कईं जगहों पर भव्य स्वागत किया गया।



