विदिशा

सिरोंज के कस्टम में कुएं में गिरने से बैल की मौत: लोगों ने रस्से से खींचकर निकाला शव

नगर पालिका से कुएं पर जाल डालने की मांग

सिरोंज डेस्क :

सिरोंज के कस्टम क्षेत्र में एक पुराना कुआं है, जिसकी मुंडेर टूट चुकी है। लोग अब इससे पानी भी नहीं भरते। इसके चारों ओर लगी जाली कुछ ही दिनों में क्षतिग्रस्त हो गई। शुक्रवार रात एक बैल इस टूटी जाली को पार कर कुएं में जा गिरा। सुबह लोगों ने देखा तो इसको बैल की मौत हो चुकी थी। इसके बाद रस्से की मदद से बैल का शव बाहर निकाला।

इसमें कई बार जानवर गिरने की घटनाएं हो चुकी थी। लोगों की शिकायत के बाद नगर पालिका प्रशासन ने इसके चारो तरफ एंगल गड़वाकर जाली लगवा दी थी।स्थानीय लोगो ने प्रशासन से मांग की है कि कुएं की मुंडेर बनवाकर इस पर लोहे के सरियों का जाल डाल दिया जाए, ताकि जानवर ओर लोगों की जान को खतरा न रहे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!