मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री मोहन यादव भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में होंगे शामिल: जनसभा में लोगों को संबोधित करेंगे

भोपाल डेस्क :
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज रीवा आ रहे हैं। पहले से तय शेड्यूल के मुताबिक वे सुबह 10:00 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां वे सीधा एयरपोर्ट से कोठी कंपाउंड पहुंचेगे।
कोठी कंपाउंड में सीएम मोहन यादव एक जनसभा में लोगों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सभा में वे करीब 45 मिनट तक मौजूद रहेंगे। जहां से भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा का नामांकन दाखिल कराने वे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचेगे।
कलेक्ट्रेट आने के दौरान वे जगह-जगह पर लोगों का अभिवादन भी स्वीकार कर सकते हैं। रीवा में करीब ढाई घंटे रहने के बाद सीएम यहां से रवाना हो जाएंगे।



