करीब 20 बीघा नरवाई में लगी आग: आसपास के सैकड़ो बीघा में खड़ी फसल बाल बाल बची,किसानों ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग

आनंदपुर डेस्क :
आनंदपुर नलजल योजना के पास दोपहर 1 बजे के करीब बिजली के तारों से नरवाई के खेत में अचानक तेज आग लग गई,आग लगते ही राजेन्द्र बघेल,धर्मेंद्र बघेल(मिंटू) बघेल के लगभग 20 बीघा की नरवाई जल गई,आसपास के किसानों ने मिट्टी,ट्रैक्टर आदि चलाकर पास के खेतों में खड़ी फसल को बचा,लिया जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।

मौके पर उपस्थित किसान हरिओम बघेल,संदीप बघेल ने बताया कि करीब 1 बजे रघु स्कूल के यहां से पीएचई नलजल योजना के लिए बिजली की लाइन गई है,साथ ही किसानों की सिंचाई के लिए अलग से बिजली है,राजेन्द्र सिंह बघेल के नरवाई बाले खेत से दोनों बिजली की लाइन क्रास होती हैं,यहीं तारो के टकराने से अचानक नरवाई में आग लग गई ,आग को देखते ही हमने मौके पर मिट्टी,तौलिया जो हाथ मे आया उससे बुझाने का प्रयास किया,यहां परवरिया,आनंदपुर,मुबारकपुर तीनो गांव का सेंटर है जिससे मौके पर बड़ी संख्या में किसान,ट्रैक्टर आदि लेकर दौड़ आये और आग पर काबू पा लिया,इन खेतो से लगी सैकड़ों बीघा में फसल खड़ी है अगर किसी एक खेत तक आग पहुंच जाती तो बड़ी बहुत बड़ा नुकसान होता।

किसान जंडेल सिंह बघेल,रामू रघुवंशी ने कहा कि खेतो में अभी फसल खड़ी है और नलजल योजना के लिए जो बिजली की लाइन गई है वह खेतो से मुश्किल से 10 फिट ऊंचाई तक है,जिससे( हार्वेस्टिंग )कटाई के समय भी परेशानी होती है और इस समय तारो के टकराने से आग का भी भय रहता है,आनंदपुर नलजल योजना की लाइन होने से 24 घंटे बिजली चालू रहती है।अगर इस लाइन को ऊंचा या बदला नही गया तो कभी भी किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा।

मौके पर आनंदपुर पुलिस,आर,आई प्रमोद सक्सेना,पटवारी हल्का सहित दमकल की गाड़ी पहुंच गई थीं।
नीरज गुप्ता सुपरवाइजर बिजली विभाग लटेरी ने कहा कि मुख्य रोड़ से खेत नीचे हैं,हमने लाइन ऊंचा करने के लिए किसानों से कहा था,लेकिन फसल खेतो में होने से फसल के बाद का किसानों ने बोल दिया,नलजल योजना की लाइन होने से इसको बंद नही कर सकते।



