बहुत जल्द आने वाला हैं BSNL 5G: TATA के साथ सरकार की डील, इंटरनेट की स्पीड उड़ा देगी सबके होश

न्यूज़ डेस्क :
BSNL नेटवर्क को मजबूत करने के लिए सरकार की तरफ से अलग-अलग कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार अब BSNL के लिए अलग से निवेश का रास्ता ढूंढ रही है और इसके तहत 6000 करोड़ का एडिशनल फंड एलोकेट भी कर दिया गया है। दरअसल इसके पीछे बहुत सारी वजहें हैं। BSNL की तरफ से 4जी नेटवर्क लाने में देरी हो रही है और इसकी वजह से कंपनी अपना सब्सक्राइबर बेस भी खो रही है। कम होते सब्सक्राइबर बेस को ध्यान में रखते हुए सरकार की तरफ से निवेश का फैसला लिया गया है।
डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम को विश्वास है कि इस फंड की मदद से 4जी नेटवर्क लाने में तेजी मिलेगी क्योंकि इसके लिए लोकल स्टैक का इस्तेमाल किया जा रहा है। ET की मानें तो DoT की तरफ से कैबिनेट को अप्रूवल के लिए फाइल भेज दी जाएगी। BSNL अभी नए यूजर्स की संख्या बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रहा है और खास बात है कि अभी तक कंपनी का 4G नेटवर्क तक पेंडिंग लिस्ट में है। BSNL ने पिछले साल एडवांस परचेज के लिए 19 हजार करोड़ रुपए देने थे। इससे 1 लाख 4जी साइट्स का काम पूरा किा गया है।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS) और ITI की तरफ से BSNL के लिए इक्विप्मेंट बनाए जा रहे हैं। अभी तक दोनों कंपनियों को 13 हजार करोड़ की पेमेंट हो गई है और 6 हजार करोड़ रुपए की पेमेंट बकाया है। अभी तक सरकार की तरफ से 3.22 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया जा चुका है। ये सब तो हुई निवेश की बात, लेकिन अब बताते हैं कि सरकार की तरफ से ऐसा क्या प्लान किया जा रहा है जिसकी वजह से BSNL एक बार फिर लोगों के बीच लोकप्रिय हो गया है।
BSNL 5G नेटवर्क
BSNL की तरफ से नेटवर्क मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। BSNL 5G भी बहुत जल्द आने वाला है। इसमें फास्ट इंटरनेट और मजबूत नेटवर्क को बेस बनाया गया है। सरकार की तरफ से इसका ट्रायल भी पूरा कर लिया गया है और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस नेटवर्क से वीडियो कॉल भी की थी। ऐसे में कहा जा सकता है कि सरकार यूजर बेस बढ़ाने के लिए मजबूत नेटवर्क पर भी काम कर रही है।



