विदिशा

BREAKING UPDATE – बेतवा नदी में मिला नवजात का शव: लोगों ने बॉडी देख दी पुलिस को जानकारी; एक दिन का था बच्चा

विदिशा डेस्क :

विदिशा जिले की कुरवाई में बेतवा नदी में आज(शुक्रवार) को नवजात का शव मिला है। सुचना के बाद पुलिस में मौके पर पहुंचकर शव को बरामद करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

आज सुबह बेतवा नदी के छोटे पुल के पास में एक नवजात का शव मिलने की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को पानी से निकला और अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने नवजात को मृत बताया और पोस्टमार्टम के लिए विदिशा के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। नवजात की उम्र एक दिन के बताई जा रही है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में जानकारी ली जा रही है।सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि इसका खुलासा हो सके कि आखिर किसने नवजात को पानी में फेंका है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!