मध्यप्रदेश

ब्रेकिंग न्यूज़- शिवपुरी में ट्रक ने दंपती को कुचला: MP के कई शहरों में छाया घना कोहरा, सागर में 4 वाहन टकराए, दो घायल

न्यूज़ डेस्क :

मध्यप्रदेश के कई शहरों में रविवार सुबह घना कोहरा रहा। सागर में नेशनल हाईवे-44 पर घने कोहरे में एक के बाद एक चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो लोग घायल हैं। गुना में 7 ट्रक टकरा गए। शिवपुरी में रविवार सुबह कोहरे के कारण ट्रक ने दंपती को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

शनिवार की रात ग्वालियर सबसे सर्द रहा। यहां पारा 7.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पचमढ़ी में यह 8.6 डिग्री रहा। उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी और हवा का रुख बदलने से रात और दिन का पारा 2 से 8 डिग्री तक चढ़ा है। हालांकि, सर्द हवाओं से धूप की तपिश फीकी है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 26 दिसंबर से ही ठंड फिर असर दिखाएगी। मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर है, लेकिन बादल काफी ऊंचाई पर हैं। इस कारण बारिश के आसार नहीं हैं। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिन तक प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं होगी।

भोपाल से आगरा जाने वाली फ्लाइट कैंसिल

भोपाल से आगरा जाने वाली फ्लाइट रविवार सुबह कैंसिल हो गई। सूचना यात्रियों को राजाभोज एयरपोर्ट जाने के बाद मिली, जिससे 51 यात्रियों को परेशान होना पड़ा। आगरा में मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट रद्द कर दी गई थी।

बड़े शहरों में शनिवार रात का तापमान

भोपाल 12.6 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
इंदौर 12.4
ग्वालियर 7.5
जबलपुर 10
उज्जैन 11.8

पचमढ़ी से ठंडे राजगढ़, दतिया, नौगांव, रायसेन, खजुराहो

राजगढ़ 7.6 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
दतिया 8
नौगांव 8
रायसेन 8.1
खजुराहो 8.4
खरगोन 8.6
खंडवा 9
मंडला 9.5
रीवा 9.5
टीकमगढ़ 9.5
गुना 9.8

(प्रदेश के इन शहरों में शनिवार रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहा)

 

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!