उज्जैन

Breaking news- भाजपा नेता और उनकी पत्नी की हत्या: लूटपाट के बाद मर्डर की आशंका

उज्जैन डेस्क :

उज्जैन में भाजपा नेता और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव मकान में मिले। घटना देवास रोड स्थित पिपलोदा गांव की है। शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। लूटपाट के बाद हत्या की आशंका है। दोनों दो दिन पहले ही पंजाब से लौटे थे।

भाजपा नेता रामनिवास कुमावत गांव के मकान में पत्नी के साथ रहते थे। बेटी की शादी हो चुकी है। बेटा देवास में रहता है। वे रोज मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। आज बाहर नहीं निकले तो गांव में ही रहने वाले उनके साले ने घर जाकर देखा। अंदर कमरे में रामनिवास और उनकी पत्नी मुन्नी कुमावत के शव पड़े थे। उन्होंने सुबह 6 बजे पुलिस को सूचना दी।

हमलावरों ने CCTV डैमेज किए

SP सचिन शर्मा ने बताया कि FSL टीम ने जांच की है। रात में किसका मूवमेंट रहा, घटना की वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है। गन शॉट इंजरी नहीं मिली है। चाकू या किसी दूसरे धारदार हथियार से हत्या होने की आशंका है। पीएम के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। घर में सामान अस्त-व्यस्त मिला है। CCTV कैमरे भी डैमेज किए गए हैं।

पेशे से गल्ला व्यापारी थे, परिवार गांव में सबसे संपन्न

घटना शनिवार तड़के 3 से 5बजे के बीच की बताई जा रही है। रामनिवास भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष रह चुके थे। पेशे से गल्ला व्यापारी थे। उनके नाम 300 बीघा जमीन है। गांव के लोगों ने बताया कि रामनिवास काफी मिलनसार थे। सभी से अच्छे से बात किया करते थे। जरूरत पड़ने पर मदद भी करते थे।

मेन गेट बंद था, पीछे का दरवाजा खुला था

यह भी पता चला है कि भाजपा नेता ने कई लोगों को उधार पर पैसा भी देखा रखा था। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। भाजपा नेता के साले ने बताया जब वे पहुंचे तो मेन गेट का दरवाजा बंद था। इसे तोड़कर अंदर एंटर हुए। देखा तो पीछे का दरवाजा खुला हुआ था। खिड़की की ग्रिल भी टूटी हुई थी।

घटनास्थल की तस्वीरें…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!