मध्यप्रदेश

ब्रेकिंग न्यूज़- कर पुलिया से नीचे गिरी, 2 की मौत: 6 अन्य घायल; सभी ओंकारेश्वर दर्शन करने जा रहे थे

न्यूज़ डेस्क :

बड़वाह-काटकूट मार्ग पर बरझर के पास ओंकारेश्वर जा रहे इंदौर के युवाओं की कार पुलिया के नीचे गिर गई। इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की है। बताया जा रहा है कि ओखला में ओखलेश्वर हनुमान के दर्शन के बाद महिंद्रा एक्सयूवी वाहन से ओंकारेश्वर जा रहे थे।

दो की मौत, 6 लोग घायल

इसी दौरान उन्हीं के परिचित जो अन्य वाहनों से पीछे आ रहे थे। उन्होंने सभी घायलों को बड़वाह शासकीय अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने बाणगंगा निवासी कुणाल पाल नाम के युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं कुछ देर इलाज के बाद आकाश जाट ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में शिवा श्रीकृष्णा कुशवाह, अमन गोकुल, लक्की राजेश, संदीप, शुभम, शुभम राम घायल हो गए।

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर नवागत एसडीओपी अर्चना रावत भी सिविल अस्पताल पहुंची। शेष घायलों का चिकित्सक उपचार कर रहे है। बताया जा रहा है कि सभी घायल भी इंदौर के है। इनके साथ दो अन्य गाड़ियों में भी युवक थे। इस तरह कुल 20 युवा ओंकारेश्वर जा रहे थे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!