नई दिल्ली

BJP ने दिल्ली के CM पर आरोप लगाया, राष्ट्रगान के लिए 52 सेकेंड खड़े नहीं हो सकते केजरीवाल: मनोज तिवारी ने VIDEO शेयर किया

नई दिल्ली डेस्क :

भाजपा ने वीडियो शेयर करके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी वीडियो शेयर करके लिखा- जो राष्ट्रगान के लिए 52 सेकेंड नहीं खड़ा हो सकता वो अरविंद केजरीवाल तिरंगे और राष्ट्र के लिए क्या खड़ा होगा।

दरअसल, दिल्ली सरकार की तरफ से सोमवार को पर्यावरण दिवस पर एक प्रोग्राम आयोजित गया था। इसमें दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे थे। वीडियो में दिख रहा है कि प्रोग्राम में दिल्ली के मंत्री गोपाल राय भी शामिल हैं। ये दोनों मंच पर कुछ बातें करते दिख रहे हैं। तभी घोषणा होती है कि आप सभी राष्ट्रगान के लिए अपनी जगह पर खड़े हो जाएं। इसके बाद कुछ लोग खड़े भी हो जाते हैं।

https://twitter.com/ManojTiwariMP/status/1665636129431773187?t=d5phAm9bznZL5YUeipJMmw&s=19

तभी एनाउंसर कहती हैं कि CM केजरीवाल व्यस्तता के बीच समय निकालकर इस प्रोग्राम में शामिल हुए थे। इसलिए वे जाने की इजाजत चाहेंगे, लेकिन कार्यक्रम चलता रहेगा। आप अपने स्थान पर बने रहें। इसके बाद वीडियो में केजरीवाल मंच से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। केजरीवाल के जाने के बाद राष्ट्रगान शुरू हुआ।

भाजपा हुई हमलावर
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी इस पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- जो राष्ट्रगान तक भी ना रुक पाए वो कैसा देशभक्त? अरविंद ने खुद ही अपनी असलियत सबके सामने लाकर रख दी। दिल्ली BJP की तरफ से किए गए एक अन्य ट्वीट में कहा गया है ‘ये कैसी देशभक्ति है AAP केजरीवाल जी, जो राष्ट्रगान तक नहीं रुक सके।’

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!