
विदिशा डेस्क :
विदिशा में सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दूसरे व्यक्ति घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, जिले के गमाखर गांव के रहने वाले नेतराम कुशवाह अपने साथी रामा कुशवाह के साथ बाइक से विदिशा से गमाखर लौट रहा था। इसी दौरान कुआखेड़ी से ग्राम सौजना के पास में उनकी बाइक की ट्रेक्टर ट्राली से भिंडत हो गई थी, हादसे में बाइक चला रहे नेतराम की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत हो गई थी जिसमें बाइक सवार 20 वर्षीय नेतराम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी रामा को मामूली चोट आई। एम्बुलेंस के माध्यम से नीतराम को गुलाबगंज स्वास्थ्य केंद्र ले जाएगा जहां पर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में ले लिया।



