विदिशा

भीम आर्मी व SC/ST के संगठनों ने आरक्षण वर्गीकरण के विरोध में किया सिरोंज बन्द

सिरोंज डेस्क :

भीम आर्मी,बसपा,व तमाम राजनीतिक पार्टी व अनुसूचित जाति-जनजाति के संगठनों ने माननीया सुप्रीम कोर्ट के द्रारा आरक्षण बर्गीकरण के क्रीमीलेयर के विरोध में सिरोंज बन्द कर छत्री नाका से हाथों में क्रीमीलेयर खत्म करो -खत्म करो ‘आरक्षण बर्गीकरण बन्द करो ,बन्द करो जैसे नारो की तख्तियां लेकर मुख्य मार्गो से रैली निकालकर सिरोज़ तहसील कार्यालय पहुँचकर एसडीएम महोदय द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा।

ज्ञापन में बताया गया कि बाबासाहेब के अथक संघर्ष से भारत के सविंधान में अनुसूचित जाति जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गों के लिए अनुच्छेद 340 की धारा 15-4 एंव आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया हैं।आरक्षण की व्यवस्था 15 प्रतिशत अनुसूचित जाति एवं 7.5 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति तथा 27 प्रतिशत अन्य पिछड़े वर्गों के लिए की गई है इसी के तहत इन वर्गों को शिक्षा एवं सरकारी नोकरियो में आरक्षण दिया जा रहा हैं। परंतु आज तक किसी भी सरकारी विभाग में पूर्ण रूप से आरक्षण का कोटा पूरा नही किया गया है।विगत 1 अगस्त 2024 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय में केंद्र सरकार को आदेशित किया है कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति को मिलने वाले आरक्षण का राज्य सरकारें सर्वे कराए तथा इन जातियों में क्रीमीलेयर को छोटे और वर्गीकरण भी करे।महोदय इस आदेश से अनुसूचित जाति एवं जनजातियों को काफी नुकसान होगा जातिगत आधार पर लोगो को बंटबारा होगा फिर भी आरक्षण का लाभ पूर्ण रूप से इन जातियों को नही मिलेगा।

इस सम्वन्ध में भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद सांसद नगीना के निर्देश पर संगठन ने पूरे देश के जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करके ज्ञापन देने का कार्यक्रम बनाया है। ज्ञापन पत्र में निम्नलिखित मांगे की गई हैं।

1.जातिगत जनगणना कराई जाए।
2.अनुसूचित जाति एवं जन जातियों तथा पिछड़े वर्गों का आरक्षण कोटा सभी विभागों में पूरा किया जाए।
3.गैर सरकारी संस्थानों में भी आरक्षण व्यवस्था लागू की जाए।
4.जब तक अनुसूचित जाति,जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गों का आरक्षण कोटा सभी विभागों से पूरा नही होता हैं।तब तक आरक्षण के इस प्रावधान को सविंधान को नोंवी सूची में डाल दिया जाए ताकि आरक्षण प्रावधान में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न हो सके। भीम आर्मी संगठन ने यह भी बताया कि यह आंदोलन का प्रथम चरण है दूसरा चरण 11 सितम्बर को दिल्ली में विशाल धरना प्रदर्शन करने का है और माँगे पूरी नही होती है तो यह आन्दोलन आगे भी निरन्तर जारी रहेगा।इस दौरान भीम आर्मी भोपाल के पूर्व संभाग अध्यक्ष गब्बर सिंह ,डॉ लखपत सिंह ठकरेले बसपा,प्रेमसिंह बौद्ध, मिश्रीलाल ,ओमप्रकाश जाटव,संजीव अहिरवार,मोहरसिंह बौद्ध भारत,अभिषेक चौधरी,लालू अहिरवार,संजू जाटव,अजब सिंह आदि सभी सामजिक संगठनों के लोग थे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!