मध्यप्रदेश के मुरैना से एंटर होगी भारत जोड़ों न्याय यात्रा: ग्वालियर-गुना में रोड शो करेंगे राहुल गांधी

न्यूज़ डेस्क :
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को धौलपुर (राजस्थान) से मध्यप्रदेश में मुरैना से एंट्री करेगी। MP में यह यात्रा 5 दिन रहेगी। रतलाम जिले के सैलाना से राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की सीमा में प्रवेश करेगी।
MP में एंट्री करने के साथ ही शुरुआती दौर में मुरैना में पहली सभा होगी। बाद में राहुल गांधी रोड शो और नुक्कड़ सभाओं के जरिए लोगों को संबोधित करेंगे। मुरैना से लेकर रतलाम तक राहुल गांधी अलग-अलग ग्रुप्स के साथ चर्चा करेंगे। हर ग्रुप के साथ अलग मुद्दों पर चर्चा होगी। 6 मार्च को धार जिले के बदनावर में आदिवासियों के बीच सभा करेंगे।
26 फरवरी से 1 मार्च तक यात्रा का ब्रेक होगा। दरअसल, राहुल गांधी 27 और 28 फरवरी को इंग्लैंड की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जाकर लेक्चर देंगे। यहां वे पढ़े भी हैं। उन्होंने एक साल पहले कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने का वादा किया था। इसी बीच वे नई दिल्ली में होने वाली महत्वपूर्ण बैठकों में भी शामिल होंगे।

694 दिन बाद महाकाल के दर्शन करेंगे राहुल गांधी
इंग्लैंड से लौटने के बाद 2 मार्च को दोपहर 2 बजे धौलपुर से एक बार फिर भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होगी। इसके बाद यह मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर और उज्जैन सहित मध्यप्रदेश के अन्य जिलों को कवर करेगी। 5 मार्च की दोपहर 2 बजे राहुल गांधी उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। राहुल गांधी 694 दिन के बाद महाकाल के दर्शन करेंगे। उन्होंने पिछली बार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 29 नवंबर 2022 को महाकाल के दर्शन किए थे।
22 कमेटियां बनीं प्लानिंग कमेटी: PCC चीफ, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व PCC चीफ, पूर्व नेता प्रतिपक्ष और सभी सीनियर लीडर।

- पब्लिसिटी कमेटी: सचिन यादव, भूपेंद्र गुप्ता।
- आवास कमेटी: रवि जोशी, अशोक सिंह, विशाल पटेल।
- रूट कमेटी: प्रियव्रत सिंह, विपिन वानखेडे़।
- रोडशो कमेटी: जयवर्धन सिंह, आरिफ मसूद, महेश परमार, पंकज उपाध्याय।
- सिविल सोसाइटी कोऑर्डिनेशन, डेली प्रोग्राम व संवाद कमेटी, सांस्कृतिक कमेटी: मीनाक्षी नटराजन, सुखदेव पांसे।
- मीडिया कमेटी: मीडिया इंचार्ज और अभय दुबे।
- इंफ्रॉस्ट्रक्चर एंड कैम्पिंग कमेटी: लाखन सिंह यादव, साहब सिंह गुर्जर।
- मोबिलाइजेशन कमेटी: रामनिवास रावत, कुणाल चौधरी, विक्रांत भूरिया।
- पब्लिक मीटिंग कमेटी: उमंग सिंघार, सज्जन सिंह वर्मा।
- ट्रैफिक मैनेजमेंट कमेटी: रजनीश सिंह, योगेश यादव।
- ट्रांसपोर्टेशन कमेटी: सतीश सिकरवार, अक्षय बंब।
- परमिशन कमेटी: उमंग सिंघार, हेमंत कटारे।
- फूड कमेटी: संजय शुक्ला, संजय शर्मा।
- न्याय यात्री कोऑर्डिनेशन कमेटी: शोभा ओझा, मृणाल पंत।
- पास कमेटी: राजीव सिंह।
- पार्टिसिपेशन कमेटी: सैयद जाफर, स्वप्निल कोठारी।
- सिक्योरिटी कमेटी: हेमंत कटारे, विनय सक्सेना।
- सोशल मीडिया कमेटी: इंचार्ज और अभिनव बरोलिया।
- कंट्रोल रूम: चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, यासिर हसनात सिद्दीकी।
- हेल्थ केयर कमेटी: डॉ. जीसी गौतम, डॉ. सुदीप पाठक।
- लीगल कमेटी: जय हार्डिया।



