राजगढ़

सड़क हादसा: स्कूल बस से भिड़ी आर्मी जवान की बाइक, सिर के बल टकराकर नीचे गिरा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

राजगढ़ डेस्क :

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में आर्मी जवान की बाइक स्कूल बस से जा भिड़ी। जवान बस से सिर के बल टकराकर नीचे गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया। घटना शनिवार की है। रविवार को इलाज के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। जवान का बस से टकराने का वीडियो भी सामने आया है।

आर्मी जवान आनंद रुहेला ब्यावरा तहसील के भाटखेड़ी के रहने वाले थे। वे परिवार के साथ होली का त्योहार मनाने के लिए अपने गांव आए हुए थे। शनिवार को वे आगरा मुंबई नेशनल हाईवे से बाइक से जा रहे थे। पनिया जोड़ पर टर्न ले रही बस से उनकी बाइक टकरा गई। घटना के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थिति देखते हुए परिजन उन्हें इंदौर के निजी अस्पताल में ले गए। यहां रविवार को उनकी मौत हो गई। आनंद अभी जयपुर के आर्मी बेस में पदस्थ थे।

पचोर मजदूर लेने का रहा था, तभी हुआ एक्सीडेंट
आनंद घटना के वक्त अपने गांव भाटखेड़ी से गेहूं कटाई के लिए मजदूर लेने पचोर जा रहा था। तभी रास्ते में उसके साथ हादसा हो गया। घटना के वक्त आनंद ने हेलमेट नहीं पहना था, अगर पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। आनंद की पिछले साल ही चौमा गांव में शादी हुई थी।

6 साल पहले हुई थी आर्मी में ज्वाइनिंग
आनंद 6 साल पहले आर्मी में भर्ती हुए थे। वे जिस गांव से संबंध रखते हैं। उस गांव में कई लोग आर्मी और पुलिस में देश के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। परिवार वालों से बात करने पर पता चला है कि आनंद की पढ़ाई लिखाई पचोर से हुई है वो बचपन से ही आर्मी में जाना चाहते थे। आनंद परिवार में सबसे बड़ा लड़का था। उनका एक छोटा भाई अरविंद रुहेला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!